मेष (Aries)

स्फूर्ति व आनन्दमय सुबह से दिन का आरंभ करेंगे। घर में मित्रों और सगे-सम्बंधियों के आगमन से खुशहाली का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई भेंट आपको खुश कर देगी। आज आर्थिक लाभ प्राप्त होने की भी संभावना है।
वृषभ (Taurus)

आज किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले संभलना आवश्यक है। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना है। खराब स्वास्थ्य आपके मन को भी उदास बनाएगा। परिवार में स्नेहियों का विरोध मतभेद पैदा करेगा। जिससे अशांति होगी।
मिथुन (Gemini)

सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा। उनके पीछे पैसे भी खर्च होंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को आनन्दमय बना देगा।
कर्क (Cancer)

नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है।
सिंह (Leo)

आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की क्षमता कम कर देंगे। पेट सम्बंधी शिकायत अस्वस्थता की संभावना है । नौकरी-व्यवसाय में बाधाएं आएंगी।उच्चपदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है।
कन्या (Virgo)

आज के दिन मन और संयम को नियंत्रित करने की जरूरत है। क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी। ऐसी संभावना है। शत्रु विघ्न उपस्थित करेंगे। इसलिए सचेत रहने की आवश्यकता है। नए कार्य की शुरुआत न करें।
तुला (Libra)

दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, या पर्यटन का आयोजन करेंगे। मित्रों को आमंत्रित करेंगे। प्रियतमा के साथ सामिप्य आपको आनंद देगा। नए वस्त्राभूषण खरीदने का अवसर आएगा।
वृश्चिक (Scorpio)

आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं घटेंगी। पूर्वनिर्धारित मुलाकातें रद्द होने से निराशा और क्रोध की भावनाए पैदा होंगी। आपके हाथ में आए हुए अवसर हाथ में से निकलते हुए महसूस होंगे। पारिवारिक सदस्यों केसाथ मतभेद होंगे।
धनु (Sagittarius)

संतानों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्याकुल रहेगा। पेट सम्बंधी बीमारियां परेशान करेंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर निराशा लाएगी। गुस्से को वश में रखने की जरूरत है। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे।
मकर (Capricorn)

ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता अनुभव होगा। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन में खिन्नता होगी। समय से भोजन और शांत निद्रा से वंचित रहना पड़ेगा।
कुंभ (Aquarius)


आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेह मिलन के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
मीन (Pisces)

आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। इच्छानुसार भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तथा मन की स्वस्थता आप बनाए रख सकेंगे।
No comments:
Post a Comment