क्या है हैदराबाद एनकाउंटर का सच, पुलिस के खिलाफ केस दर्ज… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 7, 2019

क्या है हैदराबाद एनकाउंटर का सच, पुलिस के खिलाफ केस दर्ज…

‘आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी तो मार गिराया गया। इससे हैदराबाद समेत पूरे देश में खुशी है।’

हैदराबाद में बेरहमी से हुए गैंगरेप मर्डर रेप केस के चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस और आरोपियों के बीच हुई झड़प के दौरान पुलिस ने एनकाउंटर में चारों को मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस वारदात के सीन रिक्रिएशन के लिए आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गई थी। जहां चारों ने वहां से भागने का प्रयास किया, इस दौरान पुलिस ने उन्हें मार कर ढेर कर दिया।
hydrabad case
इस एनकाउंटर की खबर मिलते ही पीड़िता के पिता ने सरकार को बधाई देते हुए कहा है कि 10 दिनों में इंसाफ मिला, अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी। वहीं, एनकाउंटर के बाद तेलंगाना के कानून मंत्री इंद्रकरण रेड्डी ने कहा है कि कानूनी प्रक्रिया से पहले ही भगवान ने आरोपियों को सजा दे दी। उन्होंने कहा, ‘आरोपियों ने भागने की कोशिश की थी तो मार गिराया गया। इससे हैदराबाद समेत पूरे देश में खुशी है।’ बता दें कि सिर्फ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी कई लोग पुलिस द्वारा लिये गये एक्शन की काफी तारीफ कर रहे है। तो कई लोग पुलिस पर सवाल उठाते हुए ये कह रहे है की ऐसे तो कानुन व्यवस्था पर लोगो को विश्वास ही नहीं रहेगा।
hydrabad case
इसी बीच, शनिवार यानी आज के दिन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की एक टीम उसी एनकाउंटर के स्थान पर गई थी। तेलंगाना के हाई कोर्ट ने हैदराबाद एनकाउंटर का केस ले लिया है। पुलिस को आदेश दिया गया है कि सोमवार रात 8 बजे तक आरोपियों के शवों को सुरक्षित रखा जाए। एनकाउंटर के खिलाफ दर्ज पिटिशन पर पुलिस को सोमवार सुबह 10:30 बजे तक हाईकोर्ट में पेश कर सुनवाई होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad