कपिल शर्मा के शो के प्रोड्यूसर सलमान खान है और कपिल शर्मा के शो में सारा पैसा सलमान खान का ही लगा हुआ है।
वर्तमान समय में कपिल शर्मा भारत के नंबर वन स्टैंडअप कॉमेडियन बन गए हैं। बहुत ही कम समय में उन्होंने बहुत ज्यादा कामयाबी हासिल कर ली हैं। कपिल शर्मा के शो को देखने वाले लोग भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने में मिल जाते हैं। कपिल के शो द कपिल शर्मा शो की तारीफ बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति करने वाले नेता तक कर चुके हैं। बड़े से बड़ा स्टार कपिल के शो में देखा जा सकता है। टीआरपी के मामले में भी कपिल शर्मा का शो काफी ऊपर रहता है।

जानकारी के लिए बता दें कि कपिल शर्मा के शो के प्रोड्यूसर सलमान खान है और कपिल शर्मा के शो में सारा पैसा सलमान खान का ही लगा हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया से आते हुए फ्लाइट में कपिल शर्मा और डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर की लड़ाई हो गई थी। तो यह शो बंद पड़ गया था और ऐसा लग रहा था कि यह अब कभी नहीं चल पाएगा। कपिल शर्मा ने फिर अपने शो को स्टार्ट किया और यह बहुत अच्छा चला।

एक बार अपने शो में ही कपिल शर्मा ने खुलासा किया था कि उन्होंने सनी देओल की फिल्म गदर में काम किया है। दरअसल कपिल शर्मा ने खुद ही बताया था कि उन्होंने भी गदर फिल्म एक छोटा सा रोल किया था। जिसके बारे में सनी देओल को जानकारी भी नहीं है। कपिल ने मजाक मजाक में अपने उस रोल और शूटिंग के अनुभव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उस फिल्म में वह भी मौजूद थे। कपिल शर्मा ने बताया कि जब रेलवे स्टेशन वाली शूटिंग में काफी भीड़ की जरूरत थी जहां वह भी मौजूद थे। वहां पर कपिल शर्मा को फिल्म के डायरेक्टर से डांट भी पड़ी थी। लेकिन दुर्भाग्य से इस सीन को एडिटिंग के दौरान फिल्म से काट दिया गया था।
No comments:
Post a Comment