CAB के खिलाफ फूटा जामिया और जेएनयू छात्रों का गुस्सा - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 16, 2019

CAB के खिलाफ फूटा जामिया और जेएनयू छात्रों का गुस्सा

इस प्रदर्शन में जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल थे, लेकिन इस दौरान ये सब हिंसा किन लोगों द्वारा की गई है इस बात की तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो पाई है।

नागरिकता कानून के खिलाफ विरोधाभास आवाजें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पूरे देश में CAB के खिलाफ जगह जगह प्रदर्शन किये जा रहे हैं। बीते दिन रविवार को दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों का हिंसक प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई के दौरान छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट के बाद रात भर आईटीओ स्थित दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। साथ ही जामिया छात्रों के साथ जेएनयू, डीयू के बच्चे भी सरकार और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। बता दें कि बीते दिन शाम के समय जामिया नगर में CAB के विरोध में प्रदर्शन काफी भड़क गया था। जिस दौरान कुछ लोग हिंसा पर उतर आए। यहां तक की डीटीसी की तीन बसों को भी जला कर फूंक दिया गया और कई गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ की गई।
Image result for jamia protest
इस प्रदर्शन में जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के छात्र भी शामिल थे, लेकिन इस दौरान ये सब हिंसा किन लोगों द्वारा की गई है इस बात की तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो पाई है। बसों को फूकने और तोड़फोड़ पर हुयी कार्रवाई के बाद पुलिस ने छात्रों पर जमकर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े जिससे वहां स्थिति काफी बेकाबू हो गई। पुलिस बिना किसी अनुमती के जामिया मिल्लिया के कैंपस में घुसी और छात्रों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया छात्रों के वाहनों तक पर पुलिस डंडे बरसाती दिखी पुलिस ने यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी में भी घुस कर वहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के साथ बेरहमी से मार-पीट की।
Image result for jamia protest
कई छात्र डरकर अंधेरे में छुपने के लिए मजबूर हो गए,  बाद में पुलिस ने छात्रों को उनके हाथ ऊपर कर कैंपस से बाहर निकाला। पुलिस की मार-पिटाई में कई छात्र बुरी तरह घायल हो गए और कईयों को हिरासत में भी लिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि देर रात सभी छात्रों को छोड़ दिया गया। पुलिस ने ये भी कहा कि यूनिवर्सिटी के अंदर से पथराव होने के बाद वो कैंपस में घुसी। पुलिस छात्रों के साथ मारपीट से साफ मुकर रही है। घटना के बाद से जामिया यूनिवर्सिटी और जामिया नगर में स्थिति काफी अस्थिर हो गई है ।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad