वे एक मात्र ऐसी शक्तिशाली प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने पाकिस्तान को एक ऐसा घाव दिया था जिससे वे कभी उभर नहीं पाया।
इंदिरा गांधी भारत की आयरन लेडी के नाम से जानी जाती है। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री रहते हुए कई उपलब्धियां हासिल की है। वे एक मात्र ऐसी शक्तिशाली प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने पाकिस्तान को एक ऐसा घाव दिया था जिससे वे कभी उभर नहीं पाया। पाकिस्तान को आज तक का सबसे बड़ा झटका देने वाली पीएम इंदिरा गांधी द्वारा वर्ष 1971 में दिये गये आदेश पर ही भारतीय फौजों ने 3 दिसंबर को पूर्वी पाकिस्तान में घुस कर उसे नया बांग्लादेश देश में तब्दील कर दिया था।

बता दें कि इंदिरा गांधी ने जब यह फैसला लिया उस समय अमेरिका काफी दबाव बना रहा था कि भारत किसी भी कीमत पर पूर्वी पाकिस्तान में कोई एक्शन ना ले। साथ ही अमेरिका द्वारा यह चेतावनी भी दी गई कि अगर भारत कोई कदम उठाता है। तो वो भारत के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए अपना सातवां बेडा हिंद महासागर में भेज देगा। लेकिन इंदिरा अपनी बात पर अड़ी रही और इस धमकी के बाद भी वे नहीं डरी। नवंबर 1971 में इंदिरा गांधी अमेरिका गईं थीं। वहां अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने उन्हें ऐसा कुछ न करने के लिए चेताया था। लेकिन भारत आते ही उन्होंने भारतीय फौजों को पूर्वी पाकिस्तान में एक्शन लेने के आदेश जारी कर दिये। हालांकि निक्सन को इस बात का अंदेशा हो गया था कि भारत उसकी चेतावनी के बाद भी कार्रवाई जरूर करेगा। इसलिए उन्होंने चीन से बातचीत कर भारत को रोकने के लिए कहा लेकिन चीन नहीं माना। निक्सन ने फिर इंदिरा पर संघर्ष विराम का दबाव बनाया। लेकिन इंदिरा ने साफ किया की नहीं ऐसा नहीं हो सकता।

बता दें कि भारत ने ये कदम इसलिए उठाया थाक्योंकि उस वक्त पाकिस्तान की फौजों के ज़ुल्मो-सितम के कारण काफी बड़ी मात्रा में बांग्लादेशी शरणार्थी भागकर भारत आ रहे थे। इससे पूरा देश प्रभावित हो रहा था।जिस कारण इंदिरा गांधी ने यह फैसला लिया।
No comments:
Post a Comment