विराट कोहली जैसा कप्तान और बल्लेबाज क्रिकेट में कोई मौजूद नहीं है। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि विराट कोहली अपने सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं।
विराट कोहली जैसा कप्तान और बल्लेबाज क्रिकेट में कोई मौजूद नहीं है। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि विराट कोहली अपने सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। दुनिया का हर क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ करता हुआ देखा जा सकता है। अपने शुरुआती दौर में विराट कोहली काफी धीमी बल्लेबाजी किया करते थे। लेकिन हाल ही में उन्होंने दिखा दिया कि वह बहुत तेज स्ट्राइक रेट से भी खेल सकते हैं। विराट कोहली के बल्लेबाजी करने का तरीका सबको पसंद आ रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को राजधानी दिल्ली में हुआ था। अभी वह 31 वर्ष के हो चुके हैं। साथ ही सचिन के शतकों के रिकॉर्ड के भी बहुत करीब पहुंच चुके हैं। ऐसा माना जा रहा है कि विराट कोहली कुछ मैचों में सचिन के लगभग सभी रिकार्ड तोड़ देंगे। आपको बता दें कि T20 में उनका औसत 50 के ऊपर हैं। फिलहाल विराट कोहली वर्ल्ड रैकिंग में भी नंबर एक के पायदान पर बने हुए है।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वा ने विराट कोहली के बारे में काफी सारी बातें कि उन्होंने अपनी बातचीत के दौरान विराट कोहली की काफी तारीफ भी की। उन्होंने आगे कहा कि विराट कोहली रिटायर होने तक लगभग सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। लेकिन एक रिकॉर्ड उनकी पहुंच से दूर रहेगा। यह रिकॉर्ड कोई और नहीं बल्कि सर डॉन ब्रैडमैन के क्रिकेट के 99 प्लस के औसत का है।
No comments:
Post a Comment