वर्तमान समय में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और आम आदमी पार्टी की सरकार वहां पर बहुत अच्छा काम भी कर रही है।
लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार भी बना ली थी। अब विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा है। हाल ही में हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। धीरे-धीरे साल 2019 खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है। वहीं दिल्ली के चुनाव लगातार करीब आते जा रहे हैं जिसकी वजह से वहां चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है। सभी पार्टियों के नेता वहां पर रैलियां करने में लगे हुए हैं और सभी नेता एक से बढ़कर एक वादे किए जा रहे हैं। वर्तमान समय में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है और आम आदमी पार्टी की सरकार वहां पर बहुत अच्छा काम भी कर रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि 22 नवंबर से 3 दिसंबर तक एक सर्वे किया गया था। जिसमें 2298 लोगों से बातचीत की गई थी। इस सर्वे में पूछा गया था कि केजरीवाल के काम से आप संतुष्ट है या नहीं तो 53 फ़ीसदी लोगों ने खुद को संतुष्ट बताया था। वही 33 फ़ीसदी लोगों ने कहा था कि हां कुछ हद तक संतुष्ट हैं। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से काफी खुश है। खुश होना लाजमी भी है क्योंकि वर्तमान समय में सभी पार्टियां धर्म की राजनीति कर रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी जमीन पर काम करके दिखा रही है।

दिल्ली की जनता में जब सर्वे किया गया और पूछा गया कि अरविंद केजरीवाल और पीएम मोदी में कौन बेहतर है। 42 प्रतिशत लोगों ने हैरान करने वाला जवाब दिया। 42 प्रतिशत लोगों ने अरविंद केजरीवाल को बेहतर बताया तो वहीं 32 प्रतिशत लोगों ने मोदी को केजरीवाल से बेहतर बताया। वही दोनों को पसंद करने वाले लोग 16 प्रतिशत रहे हैं और दूसरी तरफ दोनों को नापसंद करने वाले तीन प्रतिशत लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment