ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन की सत्ता आने से खौफ में मुसलमान! - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 16, 2019

ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन की सत्ता आने से खौफ में मुसलमान!

पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा है कि वह जल्द ही ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से अलग करने वाले ब्रेक्जिट कानून को लागू करेंगे।

ब्रिटेन में भारी बहुमत से बोरिस जॉनसन की पार्टी कंजरवेटिव ने जीत हासिल की है। जिसके बाद पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा है कि वह जल्द ही ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से अलग करने वाले ब्रेक्जिट कानून को लागू करेंगे। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि चुनाव परिणामों के बाद ब्रिटेन के मुस्लिमों के बीच डर बनता नजर आ रहा है। उनका पक्ष है नई जॉनसन सरकार के सत्ता में आने से उनके समुदाय को अपने भविष्य का डर सता रहा है।
ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन की सत्ता आने से खौफ में मुसलमान!
बता दें कि बोरिस पर कई बार इस्लामोफोबिया होने के आरोप लग चुके हैं। जिस कारण ब्रिटेन में रह रहे मुसलमानों के स्थान को आश्वस्त करने के लिए मुस्लिम काउंसिल ऑफ ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री जॉनसन से मुलाकात की है। मिली जानकारी के मुताबिक एमसीबी के जर्नल सेक्रेटरी हारुन खान ने कहा कि जहां एक तरफ सत्ता में नई आई कंजरवेटिव पार्टी अपनी जीत का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ देश भर में मुस्लिम समाज में एक साफ रूप से एक डर दिखाई दे रहा है।
ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन की सत्ता आने से खौफ में मुसलमान!
उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि सरकार पहले से ही इस्लामोफोबिया जैसी विचारधारा रखती है। हारुन खान ने यह भी कहा कि जॉनसन ने एक दफा फिर बड़ी मात्रा में वोट हासिल कर सत्ता हाथ में ली है। हम दुआ करते हैं कि वह पूरे ब्रिटेन के लिए काम करेंगे। बता दें कि मार्ग्रेट थैचर की 1987 की जबरदस्त जीत के बाद जॉनसन की कंजरवेटिव पार्टी ने इतनी बड़ी जीत हासिल की है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad