
झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का कोई रोडमैप नहीं है
नई दिल्ली: झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस के पास झारखंड के विकास का कोई रोडमैप नहीं है और न ही राज्य में विकास करने का इनका कोई इरादा है, और न ही इन्होंने कभी भूतकाल में कुछ किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि अगर वो जानते है तो उनको एक ही बात का पता है, बीजेपी का विरोध करो, मोदी को गाली दो।दुमका में पीएम मोदी ने नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे हिसांत्मक प्रदर्शन पर पहली बार बड़ी बात कही है।
उन्होंने कहा, कांग्रेस बीजेपी का विरोध करते-करते सीमाएं लांघ देती है नागरिकता बिल के खिलाफ कांग्रेस और उसके साथी हो-हल्ला मचा रहे हैं। तूफान खड़ा कर रहे हैं।
पीएम ने कहा कि उनकी बात चलती नहीं है तो आगजनी फैला रहे हैं। ये जो आग लगा रहे हैं, टीवी पर जो उनके दृश्य आ रहे हैं, ये आग लगाने वाले कौन हैं, उनके कपड़ों से ही पता चल जाता है।

मोदी जी ने कहा कि हमारी संसद ने नागरिकता से जुड़ा एक बदलाव किया, ताकि पड़ोसी देश में रहने वाले हिन्दुओं, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन को नागरिकता मिल सके। इसके लिए भारत की दोनों सदनों ने बहुमत से बिल पास किया।
कुलमिलाकर पीएम मोदी का ये बयान देश के विपक्षी पार्टियों के लिए बड़ा मास्टर स्ट्रोक के रुप में देखा जा सकता है। पीएम का बयान उस वक्त आया है जब देश भर में नागरिकता कानून को लेकर प्रदर्शन हो रहा है।
No comments:
Post a Comment