पाकिस्तान के बल्लेबाज आबिद अली ने वो किया जो कोई न कर पाया… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 16, 2019

पाकिस्तान के बल्लेबाज आबिद अली ने वो किया जो कोई न कर पाया…

क्रिकेट में 22 गज की इस पिच पर इतिहास लिखा जाता है। इस बार पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज आबिद अली ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है।

क्रिकेट में हर दिन कोई न कोई रिकॉर्ड बनता और टूटता रहता है। क्रिकेट में 22 गज की इस पिच पर इतिहास लिखा जाता है। इस बार पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज आबिद अली ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। आबिद अली पाकिस्तान और दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जिन्होंने टेस्ट और वनडे डेब्यू में शतक जड़ दिया है। जिसके साथ ही वो टेस्ट औऱ वनडे डेब्यू में शतक ज़ड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
Image result for abid ali
श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में आबिद अली ने ये कारनामा कर दिखाया। तो वहीं वनडे में इसी साल मार्च में आबिद अली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था। इस मैच में उन्होंने 112 रनों की शानदार पारी खेली थी।
स्टीव वॉ ने कहा कि कोहली सभी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, लेकिन ये रिकॉर्ड नहीं…
वहीं अगर बात डेब्यू मैचों में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो टेस्ट मैचों में 106 खिलाड़ियों ने डेब्यू मैच में शतक जड़ा है। जबकि वनडे में 15 खिलाड़ियों ने ये कारनामा कर दिखाया है। इसके अलावा टी20 में 3 खिलाड़ी अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने में सफल रहे हैं।
Image result for abid ali
आबिद अली इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे के पदार्पण मैच में शतक जड़ा है। इसके अलावा वो पाकिस्तान की ओर से डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले 11वें बल्लेबाज बन गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad