मुंबई पुलिस ने ऐसे नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसने-जिसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विदेश से बीज लाकर गांजे की खेती तैयार कर दी।
जहां एक ओर देश में काफी संख्या में युवा नशे की बुरी लत का शिकार हैं। वहीं सरकार और पुलिस लोगों को इस लत से निकालने के प्रयास कर रही है। जिसके चलते पुलिस के पुलिस लगातार छापेमारी कर तस्करों पर लगाम लगाने का काम कर रही है।
मुंबई में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। यहां पुलिस ने ऐसे नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसने-जिसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर विदेश से बीज लाकर गांजे की खेती तैयार कर दी। आपको बता दें कि इन्होंने चीन से उपकरण खरीदने के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से बीज खरीदे। जिसकी मदद से यह चोर गांजे को प्राकृतिक रूप से उगाते थे जो कि पौधे की तुलना में अधिक मजबूत होता है।
आपको बात दें कि पुलिस ने गस्त के दौरान महुल गांव में बीपीसीएल कंपनी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति बैग के साथ दिखा। शक होने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में जिसकी पहचान निखिल सतीश शर्मा के रूप में हुई।
आरोपी के बैग मे एक किलो गांजा और 54 ग्राम मेफेड्रोन मिला, जोकि करीब 2.9 लाख की कीमत का बताया जा रहा है। साथ ही इसी दौरान पुलिस ने इनकी निशानदेही पर घर में जब छापा मार तो पुलिस को पुरे घर में गांजे की लैब देखने को मिली। जहां अवैध तारीके से गांजे का संरक्षण किया जा रहा था। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उस घर को भी सील कर दिया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ, ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नशा तस्करी को लेकर सरकार ने कड़ा रूख किया हुआ हैं लेकिन बावजूद इसके नशा तस्करी देश में रुकने का नाम नही ले रही हैं। कहीं अवैध रुप से पैसे कमाने की होड़ तो कहीं युवाओं में बढ़ता नशे का क्रेज नशा तस्कारी को बढवा देने का काम कर रहा है।
No comments:
Post a Comment