सोशल मीडिया पर उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर कितना ही मजाक बनता हो लेकिन रणवीर हमेशा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना स्टाइल कैरी करते हैं।

रणवीर सिंह हमेशा ही अपने लुक को लेकर हमेशा चर्चा रहते हैं। साथ ही रणवीर सिंह अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट्स करते रहते हैं और कुछ नया ट्राय करते दिखते है। कुछ लोग उनके फैशन सेंस के इस बेपाक अंदाज के लिए उन्हें पसंद करते हैं तो कुछ उनका मजाक बनाते हैं।
वहीं सोशल मीडिया पर उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर कितना ही मजाक बनता हो लेकिन रणवीर हमेशा पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना स्टाइल कैरी करते हैं। और अपने स्टाईल का निराला अंदाज कभी नहीं छोड़ते हैं। इस बार भी रणबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने नए स्टाइल स्टेटमेंट में फोटो पोस्ट कर सबको चौंका दिया है। दरअसल वो इन तस्वीरों में रेट्रो स्टाइल में नजर आ रहे है। रणवीर के इस पोस्ट के बाद फैंस के जमकर लाइक्स और कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। बता दें कि रणवीर का ये नया रेट्रो स्टाइल 80 के दशक की याद दिलाता है। प्रिंटेड फ्लेयर्ड पैंट और फ्रंट डीप नेक मस्टर्ड शर्ट, में रणवीर बहुत ही क्लासी लुक फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे बहुत शानदार भी लग रहे हैं। read more
No comments:
Post a Comment