ब्रिटेन की एंटी टेरर पुलिस को घटना का पता लगते ही वहां पहुंच गई और पांच मिनट अंदर के ही उस्मान को ढेर कर दिया था।

पिछले हफ्ते लंदन में हुए आतंकवादी ने हमला कर 2 लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने पर स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा मारे गए पाकिस्तान के 28 साल के आतंकवादी उस्मान खान को PoK में स्थित उसके पैतृक गांव में उसके शव को दफनाया गया है। लेकिन पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि उसे इस बारे में उन्हे कोई खबर नहीं है।
उस्मान खान एक ब्रिटिश नागरिक था और उसके शव को लंदन से विमान के जरिए इस्लामाबाद लाया गया था। शुक्रवार के दिन उसके परिवार को शव सौंप दिया गया था। उस्मान के संबंधियों का कहना था कि, ‘परिवार उसे ब्रिटेन में दफन नहीं करना चाहता था।’ इसलिए उस्मान के शव को इस्लामाबाद लाया गया था और यहीं पर दफन भी किया गया। उस्मान के शव को PoK के कोटली में दफन किया गया है।
उस्मान खान ने 29 नवंबर को लंदन ब्रिज पर चाकू से वार कर कोहराम मचा दिया था। उस्मान ने चाकू से लगभग 5 लोगों को मारा था। जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग अभी भी घायल है। ब्रिटेन की एंटी टेरर पुलिस को घटना का पता लगते ही वहां पहुंच गई और पांच मिनट अंदर के ही उस्मान को ढेर कर दिया था। read more
No comments:
Post a Comment