व्यापार के लिए अब गधे नहीं लड़कियां बेच रहा है पाकिस्तान… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 5, 2019

व्यापार के लिए अब गधे नहीं लड़कियां बेच रहा है पाकिस्तान…

तस्करी की गई लड़कियों को ज़बरदस्ती प्रजनन उपचार के क्षेत्र में धकेला जाता है, कई लड़कियों के साथ तो यौन शोषण भी हुआ है और उन्हें वेश्यावृत्ति में भी ज़बरदस्ती धकेला जाता है।

पहले व्यापार के लिए गधे बेचकर पैसे कमा रहा था पाकिस्तान, मगर अब अपने ही धर्म की लड़कियों की तस्करी भी शुरू कर दी है। पाकिस्तान में अलग-अलग जगहों से लड़कियों को दुल्हन के तौर पर चीन के लोगों को बेचा जा रहा है। वर्ष 2018  से अब तक 629 पाकिस्तानी लड़कियों की तस्करी का मामला दस्तावेजों में दर्ज हैं। पाकिस्तान के जांचकर्ता गरीब लोगों के साथ नाइंसाफी से हो रही लड़कियों की तस्करी को रोकने के लिए काम कर रहे है। चीन और पाक के बीच गहरे संबंधों के चलते इस तस्करी को खत्म करने के लिए कुछ नहीं कर पा रहा है।
 अधिकारियों ने बताया कि सालों साल पाकिस्तान से होने वाले इस देह व्यापार के अध्ययन के बाद उन्होंने पाया है कि कई महिलाओं ने बताया कि उन्हें जबरदस्ती प्रजनन उपचार के क्षेत्र में धकेला गया, कई के साथ शारीरिक और यौन शोषण हुआ और कुछ मामलों में उन्हें वेश्यावृत्ति में भी धकेला गया. उन्होंने बताया, हालांकि ज्यादा सूबूत नहीं मिले हैं लेकिन एक मामला सामने आया है जिसमें चीन भेजी गई एक महिला के कुछ अंगों को निकाले जाने की बात सामने आई है. (फोटो- AP)
पाकिस्तान में हो रही तस्करी के मामले को बंद कर दिया गया है। सुत्रों से मालुम पड़ा है कि, अक्टूबर में फैसलाबाद के कोर्ट ने 31 चीनी नागरिकों को तस्करी के आरोप से बा इज्जत बरी कर दिया है। इस केस के मामले में पुलिस की पूछताछ के दैरान कोई भी लड़कि गवाही देने को तैयार नहीं है। केस से जुड़े हुए एक पुलिस अधिकारी और एक कोर्ट अधिकारी बता रहे है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि इन महिलाओं को शांत रहने के लिए या तो धमकी दी गई है या उन्हें इसके लिए पैसे दिए जा रहे है।
 एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, यह फायदे का धंधा अब भी जारी है. न्यूज एजेंसी ने अधिकारी का इंटरव्यू उसके कार्यस्थल से हजारों किमी दूर किया ताकि उसकी पहचान छिपी रहे. इस अधिकारी ने बताया, चीनी और पाकिस्तानी दलाल खरीददार तथाकथित दूल्हों से चार लाख से 10 लाख पाकिस्तानी रुपये यानी करीब 25 हजार से 65 हजार अमेरिकी डॉलर लेते हैं लेकिन लड़कियों के परिवार को सिर्फ 2 लाख पाकिस्तानी रुपये ही दिए जाते हैं. (फोटो- AP)
एक उच्चाधिकारी ने बताया कि, यह लड़कियों की तस्करी का धंधा अभी भी जारी है। साथ ही अधिकारी ने बताया कि, पाकिस्तानी दलाल तथाकथित खरीददार दूल्हों से लगभग 4 लाख से 10 लाख तक पाकिस्तानी रुपये लेता है। लेकिन लड़कियों के परिवारों को सिर्फ 2 लाख रुपये ही दिए जाते हैं। read more

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad