प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोकारो में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने कर्नाटक उप चुनाव के नतीजों को लकेर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला भी बोला है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में कांग्रेस-झामुमो महागठबंधन पर हमला बोलते हुए बड़ी बात कही है। पीएम मोदी ने झारखंड की जनता को कांग्रेस गठबंधन से सावधान रहने की नसीहत दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ये सुधरने वाले लोग नहीं हैं, मौका मिलते ही वही करने लगते हैं जो करते आए हैं। झारखंड को फिर से भ्रष्टाचार और अनिश्चितता के अंधेरे में धकेलना चाहते हैं। इसलिए आपसे झारखंड में स्थिर और मजबूत सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें ऐसा में अपील करता हूं।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोकारो में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने कर्नाटक उप चुनाव के नतीजों को लकेर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला भी बोला है। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे समय पर कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आया है जब एक गठबंधन बनाकर झारखंड को लूटने के लिए मशक्कत की जा रही है। कर्नाटक ने इश बार बहुत बड़ा मजबूत फैसला किया है।
उपचुनाव से कर्नाटक की सरकार का भविष्य तय हो गया है। ये नतीजे झारखंड समेत पूरे देश के लिए एक संदेश है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक उपचुनाव के परिणाम साधारण परिणाम नहीं है। क्योंकि उपचुनाव से कर्नाटक की सरकार का भविष्य तय हो गया है। ये नतीजे झारखंड समेत पूरे देश के लिए एक संदेश है। तीन बड़े संदेश निकले हैं। पहला-देश की जनता स्थिर और स्थायी सरकार चाहती है। दूसरा-कांग्रेस और उसके साथी जो पिछले दरवाजे से सत्ता पाने के लिए जनादेश को धोखा देते हैं और तीसरा उनसे मुक्ति पाना चाहते हैं। पीएम ने कहा ये लोग जनता का अपमान करते हैं। जनता चुप रहती है। जाहिर है कि कर्नाटक में बीजेपी ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है. कर्नाटक की जनता ने इसबार बीजेपी के झोली 12 सीटें डाली है।

No comments:
Post a Comment