आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगी बुधवार के दिन सफलता - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 11, 2019

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगी बुधवार के दिन सफलता

मेष  (Aries)
Aries- AB star news
छोटी-मोटी समस्याओं के बावजूद आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। आज आप मन से प्रसन्न रहेंगे। कार्य में सफलता मिलने से हर्ष की प्राप्ति होगी।
वृषभ (Taurus)
taurus-AB star news
आज के दिन आपको अच्छे परिणाम मिलने की अधिक संभावना है। परिवार के प्रति अधिक झुकाव रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है और धन संचय कर पाने में सफल रहेंगे।
मिथुन (Gemini)
gemini AB star News
आज के दिन खर्चे काफी रहेंगे। मानसिक रूप से थोड़े तनाव में रहेंगे। प्रेम संबंधों में लड़ाई होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में भी कुछ समस्याएं रह सकती हैं।
कर्क (Cancer)
आज का दिन शानदार रहेगा। आमदनी के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सुख मिलेगा और प्रियतम के साथ वक्त बिताने का मौका भी मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। माता जी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है।
सिंह (Leo)
leo Ab star news
कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। महिला सहकर्मियों का सहयोग आपके काम आएगा, उनसे अच्छा व्यवहार आपको तरक्की दिलाएगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में दिक्कतें आ सकती हैं।
कन्या (Virgo)
virgo abstar news
किसी रोमांचक और मनोरंजक यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे। धन के मामले में दिन बेहतर रहेगा। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।परिवार का वातावरण थोड़ा परेशानी दे सकता है।
तुला (Libra)
libra AB Star NEWS
कार्य क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक फल ना मिलने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। गुस्से और तनाव को स्वयं पर हावी होने से रोकने का प्रयास करें।
वृश्चिक (Scorpio)
scorpio AB STAR NEWs
दांपत्य जीवन में खुशियों के रंग बिखरेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में जीवन साथी गुस्से वाला व्यवहार भी कर सकता है, जो आपको अप्रत्याशित लगेगा, इससे बचने का प्रयास करें। कार्य क्षेत्र में दिनमान अनुकूल रहेगा। आपके कुटुंब में कोई बात विवाद का कारण बन सकती है।
धनु (Sagittarius)
Sagittarius AB STAR NEWS
आज के दिन थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा, लेकिन अपने पुराने कर्ज को चुकाने के लिए आज का दिन सबसे बेहतर है। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे। विरोधियों के प्रति सतर्कता बरतना जरूरी रहेगा। धर्म-कर्म के कार्य में रुचि लेंगे।
मकर (Capricorn)
Capricorn AB Star NEWS
आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन आमदनी में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा और इतना ही नहीं, प्यार के मामलों में आज का दिन बेहद रोमांटिक रहेगा। आप अपने प्रियतम को खुश रख पाएंगे।
कुंभ (Aquarius)
Aquarius AB STAR NEWS
आज का दिन परिवार के प्रति समर्पित करेंगे। परिवार में वक्त बिताना सुकून देगा। माता के स्वास्थ्य में जबरदस्त सुधार आएगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कई बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे। सुख का अनुभव होगा। कार्य क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है।
मीन (Pisces)
Pisces Ab Star News
आज के दिन किसी छोटी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जिसमें मन भी प्रसन्न होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्यार के मामले में भी आज का दिन बेहतर है। अपने प्रियतम के साथ घूमने जा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad