बाहुबली जैसी फिल्म रिलीज होने के बाद प्रभास को रातों-रात सुपर स्टार का दर्जा मिल चुका है।
वर्तमान समय में प्रभास साउथ इंडस्ट्री के बड़े स्टार बन चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि पूरे भारत में मौजूद है। धीरे-धीरे उनकी फैन फॉलोइंग भारत से बाहर विदेशों में भी बढ़ती हुई देखी जा रही है। बाहुबली और बाहुबली 2 के आने के बाद प्रभास की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा तेजी से बढ़ी है। बाहुबली फिल्म ने प्रभास के कैरियर को बहुत आगे ले जाकर खड़ा कर दिया है। कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई उनकी फिल्म साहो ने भी शानदार बिजनेस किया था।
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय प्रभास का साउथ इंडस्ट्री का सबसे प्रसिद्ध अभिनेता माना जाता है। बाहुबली जैसी फिल्म रिलीज होने के बाद प्रभास को रातों-रात सुपर स्टार का दर्जा मिल चुका है। वैसे तो प्रभास सलमान, शाहरूख और आमिर तीनों को ही पसंद करते हैं। सलमान खान की तो कई बार तारीख भी कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा था कि सलमान खान के पास बॉलीवुड में सबसे बड़ा स्टारडम है।
एक इंटरव्यू में जब सलमान खान के स्टारडम की तुलना की जा रही थी तो प्रभास ने कहा कि सलमान खान के साथ उनकी तुलना बिल्कुल भी नहीं की जा सकती है क्योंकि सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सारे नए चेहरों को लांच किया है। इसके अलावा सलमान खान बहुत सारे लोगों के लिए प्रेरणा है। जब तक सलमान खान है तब तक लोगों के दिलों पर सलमान खान राज करेंगे। आगे उन्होंने बताया कि वह सलमान खान और शाहरुख खान से ज्यादा बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान से प्रभावित है। प्रभास को आमिर खान की फिल्म दिल चाहता है और लगान बेहद पसंद है।
No comments:
Post a Comment