नलिनी श्रीहरन और श्रीहरन उर्फ मुरुगन, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के आरोपी है। हाल ही में उन्होंने सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग की है।
हर इंसान जीने की चाहत रखता है और वह चाहता है कि उसकी उम्र काफी लंबी हो लेकिन जिंदगी कभी कभी इतनी बदतर हो जाती है कि लोग मौत की चाहत रखने लगते हैं। नलिनी श्रीहरन और श्रीहरन उर्फ मुरुगन, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के आरोपी है। हाल ही में उन्होंने सरकार से इच्छा मृत्यु की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है कि उन्हें इच्छा मृत्यु की इजाजत दे दी जाए।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी नलिनी ने मद्रास हाईकोर्ट में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने 7 दोषियों को तमिलनाडु सरकार से रिहा करने की गुजारिश की थी। हालांकि बाद में कोर्ट ने उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया था। नलिनी कई बार अलग-अलग राज्यपाल और बड़े मंत्री को पत्र लिखकर माफी भी मांग चुकी है लेकिन उसके किसी भी पत्रकार अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। read more
No comments:
Post a Comment