
अनिल कपूर बॉलीवुड के मशहूर और बेहतरीन एक्टर हैं. इन्होने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मे दी है. अनिल कपूर अपने आपको इतना फिट रखते हैं की इनको देख कर इनकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है. कुछ दिनों पहले अनिल कपूर की फिल्म “पागलपंती” रिलीज हुई है. जिसमें अनिल कपूर कॉमिक अंदाज में पर्दे पर कॉमेडी करते दिखाई दिए थे. इसी के बाबत अनिल कपूर ने गोवा में चल रहे “50 में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया” में निर्देशक अनीस बज्मी के साथ एक पैनल डिस्कशन में हिस्सा लिया. इस पैनल डिस्कशन के दौरान अनिल कपूर ने सलमान खान और आमिर खान से जुड़ा एक बहुत बड़ा खुलासा किया.

आमिर खान खुद को लेजी कहते हैं. जबकि हकीकत में ऐसी कोई बात नहीं है. यह आमिर की एक चाल है और एक दिखावा है. आमिर बार-बार खुद को लेकर लोगों के सामने ढोंग करते हैं. वह जानबूझकर दूसरे अभिनेताओं के सामने यह बात इतनी बार कहते हैं कि दूसरे अभिनेताओं पर इस बात का गहरा असर होने लगता है. उनकी बात सुनकर दूसरे अभिनेता ऐसा सोचने लगते हैं आमिर इतने आलसी होने के बावजूद इतना अच्छा काम कर रहे हैं तो मैं भी कर लूंगा. जबकि सच्चाई यह है कि आमिर खान सबसे ज्यादा मेहनत और काम करते हैं.

अनिल कपूर ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया “मैं सलमान के साथ जब भी फ्लाइट में जाता हूं तो सलमान हमेशा अच्छा और स्वादिष्ट खाना मंगवाते रहते हैं. जिससे मैं भी सलमान से प्रेरित होकर खाना मंगवा हूं. जबकि सच्चाई यह है कि सलमान कभी-कभी ही स्वादिष्ट और लजीज खाते हैं. लेकिन मैं भले ही सलमान के इस स्टाइल से इम्प्रेस नहीं हुआ पर अक्सर दूसरे स्टार्स सलमान से इम्प्रेस हो जाते हैं और यह सोचते हैं कि सलमान ऐसा स्वादिष्ट खाना रोज खाते हैं फिर भी स्मार्ट और हैंडसम है. सलमान खान का मकसद दूसरे अभिनेताओं को भटकाना है. जिससे उनका शरीर बेडौल हो जाए. सलमान खान और आमिर खान बहुत ही स्मार्ट तरीके से लोगों के सामने ढोंग करते हैं. जिससे दूसरे अभिनेता उनसे कंपटीशन की दौड़ में आगे ना निकल सकें.
No comments:
Post a Comment