शहीद सिख पुलिसकर्मी संदीप धालीवाल टेक्सास में रिश्तों की अहमीयत, लोगों की समानता और वहां के समुदाय के लिए काम किया है। अपने जीवन की चिंता ना करते हुए अपने जीवन को दूसरे की सेवाओं में लगा दिया।
2 महीने पहले अमेरिका के टेक्सास में चल रहे हेट क्राइम में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गवाने वाले सिख पुलिसकर्मी संदीप धालीवाल को सम्मान देते हुए संसद में एक बिल पेश किया गया है। जिसके तहत ह्यूस्टन के एक पोस्ट ऑफिस का नाम बदलकर संदीप सिंह धालीवाल पोस्ट ऑफिस रखने का प्रस्ताव रखा गया है। इस बिल को टेक्सास से सांसद लिजी फ्लेचर में शुक्रवार को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में पेश किया गया है।

संदीप धालीवालअमेरिका के पहले सिख पुलिस अफसर थे जिन्हें सिख धर्म की परंपरानुसार दाढ़ी रखने और पगड़ी पहनने की इजाजत दी गई थी। मगर इसी साल 27 सितंबर ह्यूस्टन शहर में ड्यूटी पर तैनात हैरिस काउंटी के पुलिसकर्मी संदीप धालीवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
शहीद सिख पुलिसकर्मी संदीप धालीवाल टेक्सास में रिश्तों की अहमीयत, लोगों की समानता और वहां के समुदाय के लिए काम किया है। अपने जीवन की चिंता ना करते हुए अपने जीवन को दूसरे की सेवाओं में लगा दिया। इसलिए ह्यूस्टन मेंडिप्टी संदीप सिंह धालीवाल के नाम पर पोस्ट ऑफिस बनाया जाएगा और वह पोस्ट ऑफिस उनकी सभी बलिदानों और सेवाओं की याद दिलाता रहेगा।
ह्यूस्टन में पुलिस विभाग ने किया था धालीवाल की याद में एक बदलाव
पुलिसकर्मी संदीप धालीवाल की मौत के बाद पिछले महीने ही ह्यूस्टन पुलिस डिपार्टमेंट ने अपने नियमों को पूरी तरह बदल दिया था। अब ड्यूटी पर कोई भी अफसर अपने धार्मिक प्रतीकों को रख सकता है।
आपको बता दें, शहीद सिख पुलिसकर्मी संदीप धालीवाल की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए थे। इस अंतिम यात्रा में भारतीय मूल के नागरिक और पुलिस अधिकारियों के अलावा बड़ी तदादा में स्थानीय लोग भी शामिल हुए थे।
No comments:
Post a Comment