रेप और फायरिंग के बीच झारखंड में चुनाव - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 7, 2019

रेप और फायरिंग के बीच झारखंड में चुनाव

पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षा में तैनात जवान पर मतदान करने आई आदिवासी महिला के साथ रेप करने का आरोप लगा है।

झारखंड की 20 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। वहीं आपको बता दें मैदान में 260 प्रत्याशी उतरे है। जिनकी किस्मत का फैसला जनता के हाथ में है। वहीं बात करें अगर झारखंड में चुनावी प्रक्रिया की तो आपको बता दें तमाम सुरक्षा के बावजूद मतदान के बीच कई अपराधिक मामले सामने आ रहे हैं।
हैदराबाद एनकाउंटर को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कही ये बात
रेप और फायरिंग के बीच झारखंड में चुनाव
मतदान के दौरान सिसई विधानसभा के पोलिंग बूथ पर सुरक्षाबलों से हथियार छीनने का प्रयास किया गया और फायरिंग में एक शख्स को गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही आपको बता दें पश्चिम सिंहभूम जिले में सुरक्षा में तैनात जवान पर मतदान करने आई आदिवासी महिला के साथ रेप करने का आरोप लगा है। वहीं पुलिस ने आरोपी जवान को उसके साथी समेत गिरफ्तार कर लिया है, जिसके साथ मिलकर जवान ने घटना को अंजाम दिया।
रेप और फायरिंग के बीच झारखंड में चुनाव
दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड की आम जनता से विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। आपको बता दें जमशेदपुर पूर्व सीट पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ ही झारखंड के दूसरे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। नक्सली क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad