सपा नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ी, जाली पैन कार्ड रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 7, 2019

सपा नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ी, जाली पैन कार्ड रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज

आजम खान पर 88 मुकदमे दर्ज हैं। उनकी इस लिस्ट में अब एक और मुकदमा जुड़ गया है।

यूपी के रामपुर से सांसद आजम खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आजम खान और उनके बेटे पर एक और केस दर्ज किया गया है। दोनों के खिलाफ कथित तौर पर जाली पैन कार्ड रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।ये मुकदमा रामपुर के सिविल लाइन्स पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
सपा नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ी, जाली पैन कार्ड रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज
आरोप है कि आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल से दो पैन कार्ड्स बनवाए हैं। वहीं एफआईआर में पैन कार्ड्स के गलत इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया गया है। आपको बता दें, इससे पहले आजम खान, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान के खिलाफ पुलिस दो जन्म प्रमाण पत्रों को बनवाने के आरोप में चार्जशीट दायर कर चुकी है।
निर्मला सीतारमण के प्याज वाले बयान पर भड़की सिख पत्रकार रुबिका लियाकत…
सपा नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ी, जाली पैन कार्ड रखने के आरोप में मुकदमा दर्ज
इससे पहले आजम खान पर 88 मुकदमे दर्ज हैं। उनकी इस लिस्ट में अब एक और मुकदमा जुड़ गया है। ऐसा लगता है कि आजम खान का मुकदमों से कुछ खास नाता है। बीजेपी नेता आकाश सक्सेना  ने दो पैन कार्ड रखने एवं इस्तेमाल करने पर पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान एवं उनके विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम खान पर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने सांसद आजम खां और विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 और 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad