नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो के यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब सफर होगा और भी आसान - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, December 7, 2019

नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो के यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब सफर होगा और भी आसान

इस लिंक लाइन के आने के बाद ग्रेटर नोएडा से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक का सफर आसानी से तय किया जा सकेगा।

नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच चल रही एक्वा लाइन मेट्रो सेवा में जल्द ही एक और लाइन जुड़ने वाली है। दरअसल नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन से बॉटेनिकल गार्डन तक नई लिंक लाइन बिछाई जाने वाली है। 2016 में योजना बनाई गई थी की नॉर्मल लिंक लाइन बिछाई जाएगी लेकिन अब इस योजना में बदलाव किया गया है और अब इस रूट पर लाइट मेट्रो बनाई जाएगी।
नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो के यात्रियों के लिए खुशखबरी
बता दें कि इसकी चेंज की गई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी कि DPR दिल्ली मेट्रो रेल निगम को बनाने के लिए दी गई है। साथ ही NRMC ने DMRC को रिपोर्ट में होने वाले चेंजिस में लाइट मेट्रो के फीचर्स को शामिल करने के लिए कहा है। पहले इस लाइन में विस्तार के मद्देनजर 2826 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया था। हालांकि अब इसमें भी बदलाव होने वाला है।
नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो के यात्रियों के लिए खुशखबरी
बता दें कि इस लिंक लाइन के आने के बाद ग्रेटर नोएडा से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक का सफर आसानी से तय किया जा सकेगा। यात्री एक्वा लाइन से मजेंटा लाइन तक आ सकेंगे, जिसके बाद वे सीधे आईजीआई तक आसानी से जा सकते हैं। सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक मेट्रो की लिंक लाइन आने से ग्रेटर नोएडा से सफर करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। सूत्रों के मुताबिक नोएडा से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड के पास मौजूद ग्रीन बेल्ट पर ये लाइन बिछाई जाएगी। वहीं सेक्टर-142 से लेकर बॉटेनिकल गार्डन तक आठ स्टेशनों को बनाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad