
उन्नाव की रेप पीड़िता ने पूरे 44 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझती रही, लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए देश के बड़े-बड़े दिग्गज संसद से सड़क तक आवाज उठा रहे हैं।
नई दिल्ली: उन्नाव से लेकर हैदराबाद तक की घटना ने देश को झकझोर के रख दिया है। हैदराबाद में डॉक्टर और उन्नाव में रेप पीड़िता के साथ हुई दरिंदगी ने देश के कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। इस देश के सिस्टम पर इस देश की बेटियों को शर्म आ रहा है कि जिस देश में नारी को सम्मान दिया जाता है वहां पर मानव अपनी मानवता को शर्मसार कर रहा है। खैर अब हमारे बीच में न हैदराबाद की बेटी है और ना ही उन्नाव की निर्भया। लेकिन इस वारदात ने सिस्टम के गाल पर तमाचा जरुर मारा है।
उन्नाव की रेप पीड़िता ने पूरे 44 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझती रही दिल्ली के सफदरजंग में पीड़िता को लखनऊ से इलाज के लिए लाया गया था लेकिन पीड़ित लड़की के जिस्म को दरिंदों ने इतनी हैवानियत से जलाई थी कि पीड़िता का शरीर 95 फीसदी तक जल चुका था डाक्टरों के लाख प्रयासों के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका लेकिन दिल्ली के सफदरजंग से पीड़ित लड़की ने अपने भाई से जो कुछ भी उसे सुनकर आपका गला भर आएगा।
लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए देश के बड़े-बड़े दिग्गज संसद से सड़क तक आवाज उठा रहे हैं। अखिलेश यादव यूपी विधान सभा के सामने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए धरना पर बैठ गए और योगी सरकार पर आग बबूला हो गए अखिलेश ने कहा उन्नाव की बेटी के साथ जो कुछ भी उसका दोषी सरकार है।

वहीं कांग्रेस भी यूपी में खोई हुई जमीन को तलाशने की लगातार कोशिश कर रही है। काग्रेसी समर्थक लखनऊ में बीजेपी मुख्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे थे तो प्रियंका गांधी उन्नाव में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर रही थी ।इसके अलावा बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने यूपी के राज्यपाल से कानून व्यवस्था को लेकर मौजूदा सरकार की शिकायत की।
लेकिन यहा सवाल बहुत तीखे है कि जिस सरकार ने जनता से बड़े बड़े दावें किए है एंटी रोमियो स्क्वायड बनाई है अगर उसी परम प्रतापी सरकार के नाक नीचे ऐसी घटनाएं जन्म ले रही है तो बेहद शर्म की बात है फिलहाल अब देखना हैं कि उन्नाव की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए कितने तारीखों का इंतजार करना पड़ता है।
No comments:
Post a Comment