मेष (Aries)

आपका दिन व्याकुलता में बीतेगा। सर्दी, खांसी, बुखार रहेगा। किसी का भला करने पर आपके ऊपर मुसीबत आ सकती है। किसी से पैसों की लेन-देन करने से बचें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में शंकाएं बढ़ सकती है जिससे चिंता अधिक होगी।
वृषभ (Taurus)

आपका दिन शुभ फलदायी रहेगा। धन-वृद्घि तथा पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में कामयाबी मिल सकती है। परिवारजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे।
मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए बहुत लाभदायक है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिल सकतें हैं, ऐसा योग है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनन्द दायक होगी और उनसे लाभ भी होने की संभावना है।
कर्क (Cancer)

आज आप धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक स्थान की मुलाकात से आनंद प्राप्त होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह (Leo)

आज आपको संभलकर चलने की आवश्यकता है। आज आप को विपरित संयोग का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। स्वास्थ्य बिगड़ने से अचानक खर्च का प्रसंग आ सकता है।
कन्या (Virgo)

सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में प्रसिद्धि या सम्मान प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्र-आभूषण की खरीदारी भी हो सकती है। वाहन सुख प्राप्त होने का योग है। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे।
तुला (Libra)

आज घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने से आपको प्रसन्नता होगी। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ शान्तिपूर्वक कार्य कर सकेंगे। कार्य में यश की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक (Scorpio)

आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। नए कार्यों का शुभारंभ आज न करें। आर्थिक आयोजन के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी साबित होगा।
धनु (Sagittarius)

आज के दिन मन में उदासीनता छाई रहेगी। शरीर में स्फूर्ति तथा मन में प्रसन्नता का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ तनाव के कारण घर का वातावरण दूषित रहेगा। आपका स्वभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें।
मकर (Capricorn)

आज का दिन नए कार्यो का प्रारंभ करने के लिए शुभ है। नौकरी, व्यापार तथा दैनिक कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन मे प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बंधुओं से लाभ तथा सहयोग मिलेगा।
कुंभ (Aquarius)


आज किसी से अधिक विवाद न करें। धार्मिक कार्य में कुछ खर्च हो सकता है। पारिवारिक वातावरण अशान्त हो सकता है। कार्य में असफलता मन में असंतोष तथा निराशा होगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। निर्णयशक्ति का अभाव होने की संभावना है।
मीन (Pisces)

आपका दिन शुभ फलदायी है। उत्साहित तथा सेहतमंद रहेंगे। नए कार्य के शुभारंभ के लिए दिन अच्छा है। परिवार के सदस्यों तथा मित्रों के साथ भोजन का अवसर प्राप्त होगा। धनलाभ होने की संभावना है।
No comments:
Post a Comment