नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर हर तरफ देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है, तो वहीं अब इसके समर्थन में भी प्रदर्शन हो रहा है।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हर तरफ देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। तो वहीं अब इसके समर्थन में भी प्रदर्शन हो रहा है। नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA), नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन (NRC) को लेकर लोगों में काफी भ्रम है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर ये सब क्या है।
नागरिकता संशोधन कानून CAA?
नागरिक संशोधन कानून के तहत बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के धार्मिक अल्पसंख्यक भारतीय नागरिकता के लिए आसानी आवेदन कर सकते हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई पर ही ये कानून लागू होता है। जिन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना का शिकार होकर भारत में शरण ले रखी है। कानून के मुताबिक, जो 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आ गए इन तीन देशों के प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जाएगी।
राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर NPR?

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनगणना से जुड़े राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अगले साल अप्रैल से सितंबर के बीच होगी। एनपीआर का उद्देश्य देश के प्रत्येक “सामान्य निवासी” का एक व्यापक पहचान डेटाबेस तैयार करना है। सामान्य निवासी वह निवासी होते है जो कम से कम छह महीने या उससे ज्यादा समय के लिए स्थानीय क्षेत्र में निवास कर रहा है। यह कोई नागरिकता का प्रमाण नहीं है।
नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन बिल NRC?

एनआरसी या नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन बिल का मकसद अवैध रूप से भारत में अवैध रूप से बसे घुसपैठियों को बाहर निकालना है। जिसमें भारत में रह रहे सभी वैध नागरिकों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। फिलहाल इसे पहले असम में लागू किया गया है।
नागिरकता संशोधन बिल CAB?

नागिरकता संशोधन कानून पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। इसका विरोध करने वाले इसे गैर-संवैधानिक बता रहे हैं। वहीं CAB एक बिल है। जिसे भारत सरकार ने पेश किया। यह बिल संसद के दोनों सदनों यानी लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया है। साथ ही राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही अब ये कानून बन गया है।
CAA और NRC का समर्थन अमेरिका में

इस कानून का समर्थन भारत में ही नहीं अमेरिका में भी देखने को मिला है। जिसके चलते भारतीय-अमेरिकियों ने CAA और NRC के समर्थन में रैली निकाली।
क्या कुछ कहा भारतीय-अमेरिकियों ने
भारतीय-अमेरिकियों ने रैली निकालकर कहा कि CAA और NRC को लेकर गलत तरीके से सूचना फैलाई जा रही है। इससे किसी को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होगा। सीएए-एनआरसी के समर्थन में पिछले कई दिनों से रैलियां निकालते हुए कहा कि सीएए और एनआरसी का विरोध करने वाले ज्यादातर लोगों के पास जानकारी नहीं है। वे तर्कों पर बात नहीं करना चाहते, न ही इस बारे में सुनना चाहते हैं। वे सिर्फ झूठ फैला रहे हैं।
No comments:
Post a Comment