20 दिसंबर को दिल्ली में CAA-NRC के खिलाफ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन दर्ज किया।
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। असम से दिल्ली तक और दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार हर जगह लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कल यानि 20 दिसंबर को दिल्ली में CAA-NRC के खिलाफ भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन दर्ज किया। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई में संविधान की प्रति के साथ जामा मस्जिद में CAA के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
CAA के खिलाफ RJD का बिहार बंद

CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर आज भी जारी है। जिसे लेकर बिहार में RJD ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। जिसका असर बिहार के बेगुसराय और हाजीपुर में देखने को मिला। बेगुसराय में CAA और NRC को लेकर आरजेडी के बंद का असर देखने को मिला। आरजेडी कार्यकर्ताओं ने आज सुबह नेशनल हाईवे पर उतरकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करवाया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान NH-31 में उतरकर टायर जलाकर जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
RJD कार्यकर्ताओं का भैंस के साथ प्रदर्शन

बेगुसराय के अलावा बिहार बंद का असर हाजीपुर में भी देखने को मिला। जहां आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज करवाया। हाजीपुर में आरजेडी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। बंद समर्थकों ने हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 में भगवानपुर में बंद करा दिया। इसके अलावा आरजेडी कार्यकर्ता भैंस को लेकर सड़कों पर उतर गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भैंसे के ऊपर पोस्टर लगा दिए।
No comments:
Post a Comment