
उत्तर मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में भी ठंड ज्यादा रहेगी। साथ ही शुक्रवार रात या शनिवार सुबह बारिश की भी संभावनाएं जताई जा रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों सर्दी का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते राजधानी कोहरे की चादर से लिपटी हुई है। बीते दिन गुरुवार को सुबह राजधानी में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो कि दिल्ली में सबसे ठंडे दिनों में से एक माना गया। जिसके चलते पूरी दिल्ली ठंड में कपकपाती दिखी और इस दिन को ‘सीवियर कोल्ड डे’ की लिस्ट में शामिल किया गया है। नोर्मल दिनों से काफी कम तापमान दर्ज होने पर ऐसा होता है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में भारी बर्फबारी होने के कारण सड़कों पर काफी मात्रा में बर्फ जम गई। वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में भारी ठंड के कारण Orange Alert जारी किया गया है।
बता दें कि मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारी ठंड रहने की संभावना है। उत्तर मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में भी ठंड ज्यादा रहेगी। साथ ही शुक्रवार रात या शनिवार सुबह बारिश की भी संभावनाएं जताई जा रही है। पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, और नागालैंड में बूंदाबांदी होने की आशंका है। साथ ही तमिलनाडु और आसपास के राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावनाएं भी है।

वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आज बूंदाबांदी और बर्फबारी का अनुमान है और एक दफा फिर पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है।
No comments:
Post a Comment