Auckland में लगातार तीन T20 जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी इंडिया - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, January 27, 2020

Auckland में लगातार तीन T20 जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी इंडिया

पांच मैचों की T20  सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत  ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया।

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड को उसी की धरती पर लगातार दो टी 20 (T20) मैचों में शिकस्त दी है। पांच मैचों की टी 20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत (India) ने न्यूजीलैंड (New zealand) को 7 विकेट से हरा दिया। इस सीरिज में भारत ने 2-0 बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एक और कीर्तिमान हासिल किया है। इस बीच ये तीसरा मौका था जब भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग (Batting) करते हुए भारत के सामने 133 रन का लक्ष्य रखा था। जिसे भारत ने 3 विकेट खोकर 17.3 ओवर (Over) में आसानी से लक्ष्य हासिल कर न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिय़ा। बता दें, इस जीत के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड (Auckland) में लगातार तीन T20 मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम(Asian Team) बन गई है।

गौरतलब है कि टीम इंडिया जब पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी 20 सीरीज खेली गई थी। उस दौरे पर टीम इंडिया को सिर्फ एक मैच में जीत मिली थी। उस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था। उस सीरीज के बाद अब इस दौरे पर टीम इंडिया को शुरुआती दो मैच ऑकलैंड में खेलने का मौका मिला। जहां टीम इंडिया में दोनों मैचों मे लगातार जीत दर्ज की। इस हिसाब से भारत की ये लगातार तीसरी जीत है जो ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने पिछली बार की जीत की लय ऑकलैंड में बरकरार रखा और पहले मैच में कीवी टीम को छह विकेट से जबकि दूसरे मैच में सात विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने पहली पारी में गेंदबाजों का और दूसरी पारी में केएल राहुल का शानदार प्रदर्शन के दम पर यह जीत दर्ज की। केएल राहुल ने इस मैच में नाबाद 57 रन की पारी खेली। Read More
AB STAR NEWS  के  ऐप को डॉउनलोउड  कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad