सरकार ने हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने का वादा किया था, लेकिन देश में BJP का बैंक बैलेंस बढ़ता गया, रोजगार घटता गया।
देश में विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रही बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार को घेरते आ रही है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कहा कि सरकार ने हर साल 2 करोड़ रोज़गार देने का वादा किया था, लेकिन देश में जैसे जैसे बीजेपी का बैंक बैलेंस बढ़ता गया, वैसे वैसे रोजगार घटता गया।
सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “वादा था हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का, यानी 5 साल में 10,00,00,000 रोजगार. 5 सालों में देश के 7 प्रमुख सेक्टर में हुए 3,64,00,000 (3.64 करोड़) बेरोजगार! जैसे जैसे बीजेपी का बैंक बैलेंस बढ़ता है, देश में वैसे वैसे रोजगार घटता है! क्या यही थे मोदी जी के अच्छे दिन?” Read More
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:
Post a Comment