दिल्ली के स्कूलों को लेकर अमित शाह और अरविंद केजरीवाल के बीच में जुबानी जंग छिड़ गई है।
Legislative Assembly of Delh (दिल्ली विधानसभा चुनाव) जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं। राजनीति अपने चरम पर पहुंचती जा रही है। Bharatiya Janata Party (भारतीय जनता पार्टी) हो Indian National Congress (कांग्रेस) हो या AAP (आम आदमी पार्टी) हो सभी दिल्ली में अपनी सरकार बनाने के लिए एड़ी से चोटी का जोर लगा रहे हैं। दिल्ली के स्कूलों को लेकर Amit Shah (अमित शाह) और Arvind Kejriwal (अरविंद केजरीवाल) के बीच में जुबानी जंग छिड़ गई है। एक जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने पूछा था कि जरा बताइए केजरीवाल जी दिल्ली में आप ने कितने स्कूल बनवाए हैं और आपने लाखो सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात कही थी। आप लोग जनता को बेवकूफ बनाने का काम कर रहे हो।
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होने जा रहे हैं और 11 फरवरी को इन चुनावों के नतीजे भी सबके सामने आ जाएंगे और पता चल जाएगा कि दिल्ली पर अगले 5 साल कौन सी पार्टी राज करने वाली हैं। कई न्यूज़ चैनलों के सर्वे में यह पता चला है कि दिल्ली की जनता केजरीवाल को ज्यादा पसंद करती है इसलिए यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत मुश्किल होने वाला है। दूसरी तरफ CAA (नागरिकता संशोधन कानून) को लेकर भी जनता भारतीय जनता पार्टी से नाराज दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी पर मुस्लिम विरोधी होने का ठप्पा तो पहले ही लग चुका है। अमित शाह के बयान पर अरविंद केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि हमें खुशी है कि आपको सीसीटीवी कैमरे तो दिखाई दिए हैं थोड़ा और समय निकालिए आपको स्कूल भी दिखाई दे जाएंगे। अमित शाह के बयान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia (मनीष सिसोदिया) ने भी जवाब देते हुए कहा कि थोड़ा समय दिल्ली में घूम लो तो पता चल जाएगा स्कूलों की स्थिति कैसी है और कितने स्कूल हमने बनवाए हैं। Read More
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:
Post a Comment