सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से धोनी को बाहर करने के बाद BCCI ने कही ये बात - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 18, 2020

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से धोनी को बाहर करने के बाद BCCI ने कही ये बात

करोड़ों दिलों की धड़कन और भारतीय क्रिकेट की जान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को एक खबर ने बेचैन किया हुआ है।

करोड़ों दिलों की धड़कन और भारतीय क्रिकेट की जान कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को एक खबर ने बेचैन किया हुआ है। वो है BCCI के माही को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर करना। जिसके बाद करोड़ों लोगों के दिलों में बस एक ही सवाल उठने लगा। और अलग अलग तरह की चर्चाएं होने लगी।


 माना जाने लगा कि धोनी युग का अंत हो गया। दो बार के विश्व विजेता का नाम लिस्ट में शामिल ना होना हैरत में डालने वाला था। धोनी के फैंस के मन में ये सवाल कौंधने लगा कि क्या धोनी युग की समाप्ती की नींव रख दी गई है। 
Image result for धोनी को बाहर करने के बाद BCCI ने कही ये बात
धोनी के फैंस भावुक होकर सोशल मीडिया पर आ गए। जिसके बाद माही के करियर को लेकर थैंक्यू धोनी ट्रेंड होने लगा। बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से धोनी का नाम बाहर होने के बाद उनके भविष्य पर चर्चा होने लगी।
सवाल भी लाजिमी है, धोनी को इस तरह से लिस्ट से बाहर कर देना लोगों के बेचैन कर देने वाला है। माही को किसी भी कैटगरी में जगह नहीं मिली। बीसीसीआई खिलाड़ियों को चार श्रेणियों में अनुबंध देती है.. जिसमें ए प्लस, ए, बी और सी. है। पिछली बार धोनी का नाम ए ग्रेड में शामिल था लेकिन इस बार उन्हें किसी भी कैटगरी में शामिल नहीं किया गया है। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad