बॉलीवुड के जाने-माने ऐक्टर और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला एक छोटे बच्चे को गोद में उठाए नजर आ रही है।
बॉलीवुड के जाने-माने ऐक्टर और दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला एक छोटे बच्चे को गोद में उठाए नजर आ रही है। ये तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है और काफी पुरानी है। तस्वीर से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस महिला की गोद में खेल रहा बच्चा और कोई नहीं बल्कि ऋषि कपूर हैं। इस बात की जानकारी खुद ऋषि कपूर ने अपने कैप्शन में दी है।

CAA-NRC Protest: ‘उन्होंने हमें बांटा नहीं एकजुट कर दिया’: पूजा भट्ट
ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “नमस्ते लता जी. आपके आशीर्वाद से देखिए मुझे अपनी दो या तीन महीने वाली अपनी पिक्चर मिल गई. सदा आपका आशीर्वाद रहा है मुझ पर. बहुत बहुत धन्यवाद. क्या मैं दुनिया को बता सकता हूं ये तस्वीर ट्विटर पे डाल के? ये एक बेशक़ीमती पिक्चर है मेरे लिए।” उनके इस ट्वीट से पता चलता है कि तस्वीर में दिख रहा ये बच्चा ऋषि कपूर है और ये महिला और कोई नहीं बल्कि स्वर कोकिला और गायिका लता मंगेशकर हैं।
नमस्ते लता जी। आपके आशीर्वाद से देखिए मुझे अपनी दो या तीन महीने वाली अपनी पिक्चर मिल गई। सदा आपका आशीर्वाद रहा है मुझ पर। बहुत बहुत धानियवाद। क्या मैं दुनिया को बता सकता हूँ ये तस्वीर ट्विटर पे डाल के?ये एक बेशक़ीमती पिक्चर है मेरे लिए! pic.twitter.com/qbrCZYBBeR
— Rishi Kapoor (@chintskap) January 28, 2020
ऋषि कपूर के इस ट्वीट पर लता मंगेशकर ने भी रिप्लाई किया। लता मंगेशकर ने अपने जबाव में ट्वीट करते हुए लिखा, “नमस्कार ऋषिजी. फोटो देख कर मुझे बहुत बहुत ख़ुशी हुई. मुझे भी ये फ़ोटो मिल नहीं रही थी. मुझे ये फ़ोटो देख कर कृष्णा भाभी और राज साहब की याद आयी. ये फ़ोटो में भाभीने आपको मेरे हाथ में दिया था. आपने सबके साथ साझा किया ये बहुत अच्छा किया. आपकी सेहत हमेशा अच्छी रहे यही ईश्वर से प्रार्थना.” ऋषि कपूर के ट्वीट के बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
‘Man vs Wild’ में नजर आएंगे रजनीकांत, पीएम मोदी के बाद…
गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले काफी वक्त से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे थे। बता दें इसी साल 2020 में ऋषि कपूर, हितेश भाटिया के निर्देशन में बनी एक फिल्म में काम करते नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है।
No comments:
Post a Comment