भारत में फिर रिलीज होगी ‘जोकर’, इस फिल्म को देगी टक्कर - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 29, 2020

भारत में फिर रिलीज होगी ‘जोकर’, इस फिल्म को देगी टक्कर

पिछले साल 4 October 2019 को रिलीज हुई फिल्म जोकर अपनी दमदार और रोचक कहानियों के चलते काफी सुर्खियों में रही थी।

पिछले साल 4 October 2019 को रिलीज हुई फिल्म जोकर अपनी दमदार और रोचक कहानियों के चलते काफी सुर्खियों में रही थी। इस फिल्म में हॉलीवुड एक्टर जोकिन फीनिक्स ने अपने जबरदस्त ऐक्टिंग की बदौलत सबको हैरत में डाल दिया था, जिसके बाद उन्हें दुनियाभर में खूब वाहवाही मिली। इस फिल्म ने भारत में भी फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे। आपको बता दें कि हॉलीवुड मूवी ‘जोकर’, एक बार फिर भारत में रिलीज होने जा रही है।

बॉक्स ऑफिस के बाद कंगना की बहन ने माना पंगा हुई…

हॉलीवुड मूवी ‘जोकर’ भारत के सिनेमाघरों में 14 फरवरी को दोबारा रिलीज होगी। इससे पहले यह मूवी भारत में पिछले साल 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म को मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, गुरुग्राम, नोएडा, चेन्नई, कोलकाता, पुणे, हैदराबाद, जयपुर, अहमदाबाद समेत अन्य शहरों के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा।

अगर बात करें अवार्ड की तो बता दें, सिनेमा जगत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020 के नॉमिनेशन्स की घोषणा हो चुकी है। फिल्म जोकर ने ऑस्कर नॉमिनेशन में भी अपना दबदबा कायम रखा और इस फिल्म को बेस्ट फिल्म के लिए भी नॉमिनेट किया गया। आपको बता दें कि इस फिल्म जोकिन फीनिक्स ने टोड फिलिप्स का किरदार निभाया था। इस फिल्म में वे एक मानसिक रूप से अस्थिर अकेले व्यक्ति की भूमिका में थे। उनकी जबरदस्त एक्टिंग की बदौलत यह फिल्म की कहानी उनके इर्द-गिर्द ही घूमती रहती है।

सलमान खान ने कहा कि मैं इस अभिनेता की फिल्म देखना…

माना जा रहा कि जोकर की दोबारा रिलीज के बाद यह फिल्म इम्तियाज अली की फिल्म ‘आजकल’ को टक्कर दे सकती है। फिल्म ‘आजकल’ में लीड रोल में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान नजर आएंगे। अब जोकर एक विश्व प्रसिद्ध फिल्म है और दर्शकों में उसे दोबारा देखने का भी उत्साह है ऐसे में इस फिल्म की दोबारा रिलीज से ‘आजकल’ की कमाई पर फर्क पड़ने आशंका जताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad