लोग अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। आज हम आपको एक अनोखी चीज के बारे में बताने जा रहे है। जी हां वो एक ऐसा अखरोट है
लोग अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। आज हम आपको एक अनोखी चीज के बारे में बताने जा रहे है। जी हां वो एक ऐसा अखरोट है, जिसे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बता दें की अखरोट खाने से दिल के रोग ठीक होते हैं और इसके सेवन से दिमाग भी तेज होता है। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि अखरोट आपके पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जी हां, एक नए अध्ययन के अनुसार, अखरोट खाने से न केवल हृदय स्वास्थ्य (हृदय स्वास्थ्य) में सुधार होता है, बल्कि यह आंतों और पेट को भी बहुत फायदा है।
क्या आप भी तो नहीं दिल की बीमारियों के शिकार
आपको बता दें कि यह अध्ययन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन (Journal of Nutrition) में प्रकाशित हुआ है और इस अध्ययन की प्रमुख लेखिका और पेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी, यूएस की क्रिस्टीना पीटरसन कहती हैं कि, “वैज्ञानिक अध्ययन बताते हैं कि आहार में थोड़े बदलाव से स्वास्थ्य को लाभ हो सकता है। रोजाना आप 2-3 अखरोट खाते है तो आप इससे अपने पेट को स्वस्थ रख सकते है और दिल की बीमारियों से भी बच सकते है। ”वहीं, पिछले कई अध्ययनों से पता चला है कि कम संतृप्त वसा वाले आहार खाने और अखरोट खाने से आप दिल की बिमारियों से बच सकते है।
Sunday को बनाए कुछ खास Healthy के साथ Tasty ‘मोमोज’
आपको बता दें कि आप स्नैक्स के तैर पर अखरोट का सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप अखरोट के साथ-साथ बादाम, पिस्ता और मूंगफली भी खा सकते हैं क्योंकि ये भी बहुत फायदेमंद होते हैं। अखरोट में मोनोसेचुरेटेड फैट, पॉलीसैचुरेटेड फैट और ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है। इसके साथ ही ये प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत हैं।
ये तीन तत्व आपके शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करते हैं, जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल के रूप में भी जाना जाता है। इस कारण इसे हृदय के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस बारे में, पीटरसन कहते हैं, “यदि आप नाश्ते के दौरान अस्वास्थ्यकर चीजें खाते हैं, तो इसके बजाय स्वस्थ नट्स (बादाम, अखरोट) खाना शुरू कर दें। ये छोटे बदलाव आपके स्वास्थ्य को बहुत लाभ पहुंचाएंगे।” अखरोट का सेवन आंतों में बैक्टीरिया को मारता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं
No comments:
Post a Comment