फिल्म इंडस्ट्री(Film Indnustry) के मशहूर कोरियोग्राफर (Choreography) गणेश आचार्य(Ganesh Acharya) के खिलाफ एक महिला ने अंबोली(Amboli) पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
फिल्म इंडस्ट्री(Film Indnustry) के मशहूर कोरियोग्राफर (Choreography) गणेश आचार्य(Ganesh Acharya) के खिलाफ एक महिला ने अंबोली(Amboli) पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 33 साल की महिला ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर आरोप लगाया है कि गणेश उस महिला को लगातार एडल्ट विडियोज देखने के लिए फोर्स करता था। महिला ने ये भी कहा कि गणेश अक्सर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम से वंचित रखते थे और साथ ही इनकम में से कमीशन की मांग करते थे।

‘Man vs Wild’ में नजर आएंगे रजनीकांत, पीएम मोदी के बाद…
Mumbai:33yr-old woman choreographer,has filed complaint against Ganesh Acharya, GenSecyIndian Film&Television Choreographers Assoc at state’s Women’s Commission&Amboli PS accusing him of depriving her of work in film industry,demanding commission&forcing her to watch adult videos pic.twitter.com/Z8jYzgVyQh
— ANI (@ANI) January 28, 2020
महिला ने अपनी शिकायत कॉपी में लिखा, “जब से गणेश इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बने हैं वो तभी से मुझे परेशान कर रहे हैं. जब मैंने गणेश की बात नहीं मानी, तो गणेश ने अपनी सदस्यता का इस्तेमाल मुझे एसोसिएशन से निकाल दिया. इसके अलावा गणेश ने मुझे अपना असिस्टेंट बनने के लिए भी कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया क्योंकि मैं स्वतंत्रत रूप से काम करना चाहती थी।”

CAA-NRC Protest: ‘उन्होंने हमें बांटा नहीं एकजुट कर दिया’: पूजा भट्ट
महिला ने गणेश पर आरोप लगाते हुए आगे लिखा, “मैं जब भी उसके ऑफिस जाती थी किसी काम से तो वो हमेशा एडल्ट वीडियोज देखता रहता था. मुझे भी एडल्ट वीडियो देखने के लिए कहता था. ये सब सुनकर मुझे बहुत गुस्सा आया था. मुझे पता है कि वो वुमेनाइजर है और गैंबलिंग इंवॉल्व है।”
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं
No comments:
Post a Comment