BCCI ने IPL 2020 के लिए नये नियम की घोषणा की है। इस नए नियम के मुताबिक कन्कशन सब्स्टीट्यूट (Concussion Substitute) नियम लागू किया जाएगा।
BCCI ने IPL 2020 के लिए नये नियम की घोषणा की है। इस नए नियम के मुताबिक कन्कशन सब्स्टीट्यूट (Concussion Substitute) नियम लागू किया जाएगा। मतलब मैच के दौरान अगर किसी बल्लेबाज या गेंदबाज को चोट लग जाती है तो वह मैच से बाहर जा सकता और उसके स्थान पर कोई और खिलाड़ी मैच में आ सकता है. इसे कन्कशन रूल (Concussion Rule) कहा जाता है। यह फैसला BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली(Saurabh Ganguly) द्वारा सोमवार को गवर्निंग काउंसिल(Governing Council) की बैठक के दौरान लिया गया।

टीम इंडिया को खल रही धोनी की कमी, ‘कॉर्नर सीट अब…
आपको बता दें, BCCI ने IPL 2020 से पहले शीर्ष खिलाड़ियों को मिलाकर एक ऑल स्टार्स मैच का आयोजन करने का निर्णय लिया है। यह मैच, चैरिटी मैच होगा। गांगुली ने पत्रकारों से बताया, “हम इस सीजन कन्कशन सब्स्टीट्यूट और ऑल स्टार मैच लेकर आ रहे हैं. इस बार IPL फाइनल मुंबई में खेला जाएगा।”
BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने बताया कि इस IPL सीजन 5 डबल हेडर होंगे, मतलब एक दिन में दो मैच होंगे। ऐसे में पहला मैच 4 बजे और दूसरा 8 बजे से खेला जाएगा। क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) पर पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि BCCI सचिव जय शाह इसका जल्द ही आधिकारिक ऐलान करेंगे।
बास्केटबॉल के इस महान खिलाड़ी की मौत पर रो रही है…
गांगुली ने कहा, “CAC जल्द ही बनाई जाएगी. सचिव अमित शाह इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे. सुलक्षणा नाइक और मदन लाल इसमें हैं, लेकिन गौतम गंभीर नहीं हैं।”
गांगुली से जब हार्दिक पंड्या के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “पंड्या अभी तक फिट नहीं हैं और उनका NCA में इलाज जारी है। उन्हें फिट होने में समय लगेगा।” गांगुली ने बताया कि BCCI न्यूट्रीशनिस्ट और बायोमैक्निकल गेंदबाजी कोच की नियुक्तियों के लिए विज्ञापन देगी।
IND VS NZ T20 : New Zealand में इतिहास रचने की…
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं
No comments:
Post a Comment