सीएए को लेकर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, संबित पात्रा और अशोक चव्हाण में जुबानी जंग - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 23, 2020

सीएए को लेकर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने, संबित पात्रा और अशोक चव्हाण में जुबानी जंग

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गई है। कांग्रेस लगातार इस कानून के खिलाफ बोल रही है।

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने आ गई है। कांग्रेस लगातार इस कानून के खिलाफ बोल रही है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने केंद्र सरकार पर नागरिकता कानून को वापस लेने का दबाव बनाया। लेकिन केंद्र सराकार ने सीधे तौर पर बोल दिया है कि वो सीएए पर एक कदम भी पीछे नहीं हटंगे। 
Image result for sambit patra
कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण के बयान के बाद अब कांग्रेस-बीजेपी में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण के आरोप लगाए तो कांग्रेस पार्टी हमलावर हो गई। प्रेस वार्ता कर कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस ऐसा बिल्कुल नहीं करती, ऐसा धंधा करने का काम बस बीजेपी का है। उन्होंने आगे कहा कि वोट पाने के लिए कांग्रेस को ध्रूवीकरण की कभी भी जरूरत नहीं पड़ी। वहीं दूसरी तरफ संबित पात्रा ने भी प्रेस वार्ता के जरिए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अशोक चव्हाण के बयान से कांग्रेस बेनकाब हो गई है। संबित पात्रा ने कहा कि अशोक चव्हाण ने बताया कि महाराष्ट्र में कांग्रेस ने मुस्लिमों के कहने पर शिवसेना के साथ सरकार बनाई है।
Image result for अशोक चव्हाण

अशोक चव्हाण ने कहा कि सीएए लागू करना संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस सीएए को लागू होने नहीं देगी। जब सीएए सविंधान के खिलाफ है तो कांग्रेस इस कानून के खिलाफ है। अशोक चव्हाण ने बताया कि मैंने इस नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बोला था और हमें कभी ध्रुवीकरण की जरूरत नहीं पड़ी। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad