अमेरिकन आर्मी का गजनी में क्रैश हुआ विमान का दावा सच, तालिबान का दावा खारिज - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 29, 2020

अमेरिकन आर्मी का गजनी में क्रैश हुआ विमान का दावा सच, तालिबान का दावा खारिज

अमेरिका के रक्षा विभाग के तरफ से इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि अफगानिस्तान के गजनी में क्रैश हुआ विमान अमेरिकी सेना का ही था।

अमेरिका के रक्षा विभाग के तरफ से इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि अफगानिस्तान के गजनी में क्रैश हुआ विमान अमेरिकी सेना का ही था। लेकिन इसके साथ ही US आर्मी ने इस दावे से सीधा इंकार कर दिया कि तालिबान ने इस विमान को मार गिराया था।

चीन में कोरोना ने बरपाया कहर, 250 भारतीय छात्र फंसे

अफगानिस्तान के US फोर्सेज के प्रवक्ता कर्नल सोनी लेगेट ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि क्रैश हुआ विमान अमेरिकी बम-वर्षक E-11A था। बता दें, ये सैन्य विमान एक तरह का जेट विमान था। इस विमान से अमेरिकी सेना अफगानिस्तान में हवाई संचार की व्यवस्था करती थी।

कर्नल सोनी लेगेट ने कहा, “अभी क्रैश की वजह की जांच की जा रही है, लेकिन अब तक इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि दुश्मन के हमले की वजह से विमान क्रैश हुआ है.” समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से ये खबर है कि कर्नल सोनी लेगेट ने क्रैश की वजह से हुए हताहतों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। कर्नल के मुताबिक इस क्रैश हुए विमान की जांच की जा रही है, साथ ही नये तथ्य सामने आने पर इसे मीडिया के साथ साझा किया जाएगा।

Australia: जानकर हो जाएंगे हैरान, सिर्फ 15 मिनट में ये मकड़ी ले रही है…

बता दें कि तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इस बात का दावा किया था कि गजनी प्रांत में जो अमेरिकी वायुसेना का विमान क्रैश हुआ था, उसे तालिबानी लड़ाकों ने मार गिराया है। तालिबानी प्रवक्ता ने कहा कि इस क्रैश में अमेरिकी सैन्य दल के कई सदस्य मारे गए थे।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में सोमवार को दोपहर 1.10 (स्थानीय समय) बजे यह घटना हुई थी। जिस इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह तालिबान के नियंत्रण में है।

AB STAR NEWS  के  ऐप को डॉउनलोउड  कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

1 comment:

  1. Hello Am From The UK , I want to write a little testimony about the good work of doctor Oyagu who cured me from Hsv 1 and 2 for just 2 weeks with his herbal medicine, I never believe I can be normal again and have a good life like others I always regretted the day I got diagnose with the virus, I was lost of hope when my doctor told me there is no cure for it but I keep thinking and thinking about my future, if I can have kids of my own well I am so grateful for my helper who get me cured with his herbal medicine, I go online in search of anything that can help me because I can’t deal with it forever so I found this doc Oyagu email on a blog of someone who was cured by him I quickly contact him for help and explain all my pain to him, he told me not to worry about it there is cure for real, I never believe until he send me the herbal medicine when I order for it and I have it within 4 days that is how I took the medicine for 2 week and the following week I go for test just to confirm I was 100% cured from this sickness what a miracle in my life I am so happy right now, you can also get in contact with him if you have such sickness through email address oyaguherbalhome@gmail.com or text him on what's app, phone number +2348101755322 Dr Oyagu also has remedy to others disease like COLD SORES,HIV/AIDS,DIABETES.CANCER,HIGH BLOOD PRESSURE AND MANY MORE. I oblige everyone to contact this powerful herbalist Dr Oyagu and be free from suffering.

    ReplyDelete

Post Top Ad