आज के दिन यानी 30 जनवरी को महात्मा गांधी के नाम से जाना जाता है। 30 जनवरी साल 1948 से पहले ये दिन भी बाकी दिनों के जैसे ही सामान्य सा दिन था।

आज के दिन यानी 30 जनवरी को महात्मा गांधी के नाम से जाना जाता है। 30 जनवरी साल 1948 से पहले ये दिन भी बाकी दिनों के जैसे ही सामान्य सा दिन था। लेकिन 30 जनवरी 1948 की एक घटना ने पूरे भारत को रूला के रख दिया। अब आप समझ ही चुके होगे। हम किस बारे में बात कर रहे है जी हां आज महात्मा गांधी की पुण्य तिथि है। आज के दिन शाम के समय में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर उनकी जान ले ली थी। 
विडंबना तो देखिए अहिंसा को मार्ग अपनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर निकालने वाले महात्मा गांधी स्वंय हिंसा का शिकार बन गये। बता दें कि महात्मा गांधी उस दिन भी हर रोज की तरह शाम की पूजा के लिए मंदिर जा रहे थे। तो उसी समय गोडसे ने उन्हें मारने की योजना बना रखी थी। जिससे अपनाते हुए गोडसे ने बहुत करीब से गोली मारी जिसके बाद महात्मा गांधी ने ‘हे राम’ कहकर दुनिया से अलविदा कह दिया। तभी आज के दिन को शहीद दिवस के नाम से हर साल मनाया जाता है और साथ ही बापू को श्रद्धांजलि दी जाती है। Read more