भगवान विष्णु की आज इन राशियों पर रहेगी कृपा, जानिए अपना राशिफल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 30, 2020

भगवान विष्णु की आज इन राशियों पर रहेगी कृपा, जानिए अपना राशिफल



गुरुवार के दिन को विष्णु भगवान का दिन माना जाता है। साथ ही आज के दिन सच्चे दिल से विष्णु भगवान का पाठ करने से हर मनोकामना पूरी होती है। ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार गुरुवार, धन का कारक ग्रह माना जाता है। तो जानते कैसा रहेगा आपका आज का दिन, कौन से अंक होंगे आपके लिए लकी और कौन सा रंग चमकाएगा आपका भाग्य।

मेष: आज इस राशि वाले लोगों को रूका हुआ धन प्राप्त सकता है। लेकिन कारोबार में सोच समझ के निवेश करने की आवाश्यकता है। आज के दिन माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5  शुभ रंग- नीला।   
वृष: आज के दिन आपको कारोबार में घाटा उठाना पड़ सकता है, इसलिए सोच समझ के निवेश करें। परिवार में परेशानियां आ सकती है ऐसे में ठंड़े दिमाग से काम लें।
शुभ अंक- 4  शुभ रंग- गुलाबी।     
मिथुन: आज के दिन आता हुआ धन रूक सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है साथ ही आय में कमी आ सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा तनाव न लें।
शुभ अंक- 2  शुभ रंग- सफेद   
कर्क: आज के दिन लड़ाई-झगड़ों से दूरी बनाकर रखें। रूका हुआ धन मिलने की संभावना है। आज कोई भी कागजी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से जांच लें।
शुभ अंक- 5  शुभ रंग- नारंगी
सिंह: आज सारे काम सफल होंगे। धन की भी प्राप्ति होगी, लेकिन आज के दिन बहुत संयम बरतने की जरूरत है। विवाह तय होने की संभावना है।
शुभ अंक- 6  शुभ रंग- हरा
कन्या: रूका हुआ धन मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक कलह ठंडे दिमाग से सुलझाएं। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने का योग बन रहा है।
शुभ अंक- 4  शुभ रंग- पीला
तुला: कहीं यात्रा पर जाने का योग बन रहा हैं। लेकिन आज धन का घाटा भी उठाना पड़ सकता है। दो परिवारों के बीच चल रही पुरानी लड़ाई खत्म हो सकती है।
शुभ अंक- 3  शुभ रंग- लाल
वृश्चिक: आज के दिन धन की हानि हो सकती है। पुराने बिगड़े हुए काम बनने की संभावना है। रिश्तों में थोड़ी समस्याएं आ सकती है। सेहत में सुधार होने की संभावना है।
शुभ अंक- 1  शुभ रंग- पीला
धनु: कारोबार में बढ़ोतरी होने की संभावना है। धन का लाभ होने की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत होने का योग बना हुआ है। नया साथी मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 5  शुभ रंग- गुलाबी 
मकर: कारोबार में पद की बढ़ोतरी का योग बन रहा है। लेकिन आज के दिन मन अशांत रह सकता है। परिवार का भरपुर सहयोग मिलने की संभावना है।
शुभ अंक- 6  शुभ रंग- सफेद
कुंभ: धन और यश की प्राप्ति होगी। घर की वस्तुओं में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन करियर को लेकर समस्याएं आने की संभावनाएं है।
शुभ अंक- 7  शुभ रंग- नारंगी
मीन: भाई-बहन में आपसी तकरार हो सकती है। धन में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। भगवान के प्रति आस्था रखें साथ में पूजा पाठ करें।
शुभ अंक- 5  शुभ रंग- हरा  

   


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad