देशभर में चल रहे नए नागरिकता कानून के विरोध के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी ने जयपुर में आज युवा आक्रोश रैली की।
देशभर में चल रहे नए नागरिकता कानून के विरोध के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी ने जयपुर में आज युवा आक्रोश रैली की। रैली में राहुल ने पीएम मोदी पर जम कर हमला बोलते हुए कहा कि पिछले साल देश के करीब एक करोड़ युवाओं का रोजगार छिना गया, जिस पर पीएम मोदी पूरी तरह से मौन रहें। राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सीएए, एनआरसी और एनपीआर पर लंबे भाषण देते हैं पर इस मुद्दे पर नहीं बोलते।

PM MODI समेत लाखों हैं इनकी आवाज के दिवाने, जाने कोन हैं ये
युवा हैं देश की सबसे बड़ी पूंजी
जयपुर में राहुल की यह रैली पूरी तरह से युवा पीढ़ी और उनसे जुड़े मुद्दों पर और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्रित थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश के मौजूदा हालात हर युवा जानता है, युवाओं को देश की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए राहुल ने कहा कि हथियारों से हम अमेरिका का मुकाबला नहीं कर सकते लेकिन हमारे पास दुनिया के सबसे होशियार युवा हैं। देश की यूनिवर्सिटी में हो रहे प्रदर्शन पर राहुल ने कहा कि युवाओं द्वारा सरकार से सवाल पूछे जाने पर सरकार उन्हीं पर गोली चलाती है। प्रधानमंत्री किसी यूनिवर्सिटी में जाकर छात्रों से बात करें। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाना तिरंगे का अपमान, ये नहीं चलेगा।

अर्थव्यवस्था पर सरकार को घेरा
जयपुर के अल्बर्ट हॉल में आयोजित युवा आक्रोश रैली को संभोधित करते हुए राहुल ने देश की अर्थव्यवस्था पर कहा कि यूपीए सरकार को दौरान देश की ग्रोथ रेट 9 फीसदी थी, जो अब मौजूदा सरकार के समय घटकर 5 फीसदी रह गई। साथ ही राहुल ने कहा कि हम गरीबों को पैसा देते थे, जिससे बाजार में खपत में बढ़ोतरी होती रहती थी, साथ ही राहुल ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने इकोनॉमिक्स नहीं पढ़ा इसलिए उन्हें यह बात समझ नहीं आती।
मोदी ने देश की छवि को पहुंचाया नुकसान
प्रधानमंत्री मोदी पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि पहले हिंदुस्तान की भाईचारे वाली छवि थी, लेकिन पीएम मोदी ने उस छवि को नुकसान पहुंचा दिया है। देशभर में सीएए, एनआरसी को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हो रही हिंसा पर सरकार को घेरते हुए कहा कि आज निवेशक भारत में निवेश करने से डरते हैं क्योंकि देश में हिंसा है. हिंदुस्तान की सरकार देश में हिंसा फैला रही है, ऐसे में निवेश क्यों करें।
SC का NPR की प्रक्रिया पर रोक लगाने से इंकार, केंद्र सरकार को नोटिस…
राहुल ने आगे भारत और पाकिस्तान की छवि का हवाला देते हुए कहा कि पहले लोग पाकिस्तान को हिंसा का माहौल वाला देश कहते थे और भारत को प्यार वाला देश कहते थे। लेकिन पीएम मोदी ने भारत की इस तस्वीर को बर्बाद कर दिया है।

बता दें कि पिछले साल आम चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद वें केवल अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में ही ज्यादतर सक्रिय थे। नए साल में राहुल की यह पहली रैली है और अपनी राजनीति की नई पारी की शुरुआत जयपुर से कर रहे हैं। साथ ही आपको बता दें कि जयपुर के बाद देश के कई राज्यों में राहुल इस तरह की रैलियां करेंगे। राहुल के इस कदम को रिलॉचिंग के रूप में देखा जा रहा है।
चलते चलते आपको बता दें की खबर तो यहा तक है कि मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सक्रिया राजनीति से जल्द ही दूर होने वाली है. जिसक बाद कहा जा रहा है कि मार्च या अप्रैल में फिर से राहुल गांधी की ताजपोषी हो सकती है, यानी फिर से एक बार राहुल को पार्टी की कमान सौपी जा सकती हैं।
No comments:
Post a Comment