दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने इन उम्मीदवारों पर जताया भरोसा, घोषित किए नाम - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 15, 2020

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने इन उम्मीदवारों पर जताया भरोसा, घोषित किए नाम

Delhi (दिल्ली) की 6 सीटों पर AAP (आम आदमी पार्टी) ने मौजूदा निगम पार्षदों को टिकट दिया है। वहीं एक सीट पर पूर्व Counselor काउंसलर पर भरोसा दिखाया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां हो चुकी हैं। दिल्ली के सभी 70 सीटों पर AAP (आम आदमी पार्टी) ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी हैं। मौजूदा 46 विधायकों पर एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भरोसा जताया है जबकि 24 नए चेहरे को भी मैदान में उतारा है, तो वहीं 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। ऐसा मानना है कि कई विधायकों के खिलाफ ‘एंटी-इनकम्बेंसी फैक्टर’ को देखते हुए केजरीवाल ने यह फैसला लिया और उनकी जगह दूसरे उम्मीदवारों पर भरोसा जताया। दिल्ली की 6 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने मौजूदा निगम पार्षदों को टिकट दिया है। वहीं एक सीट पर पूर्व काउंसलर पर भरोसा दिखाया है। सीलमपूर से अब्दुल रहमान, तिमारपुर से दिलीप पांडे को आप ने अपना प्रत्याशी बनाया। बवाना विधानसभा सीट से जय भगवान उपकार को टिकट दिया।
मुंडका सीट पर धर्मपाल लाकड़ा को प्रत्याशी बनाया। पटेल नगर से राजकुमार आनंद पर भरोसा जताया। त्रिलोकपुरी से रोहित कुमार मैहरोलिया को मैदान में उतारा है। जबकि कुंडली से कुलदीप कुमार को उम्मीदवार बनाया। गोकुलपुर से चौधरी सुरेंद्र कुमार को ‘आप’ ने अपना उम्मीदवार बनाया है। Read More

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad