आज देश की राजधानी दिल्ली का सुबह का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
दिल्ली में बारिश के बाद एक बार फिर ठेड ने दस्तक दे दी है। आज भी दिल्ली NCR समेत हरियाणा में झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है। आपको बता दे कि आज देश की राजधानी दिल्ली का सुबह का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
अगर बात करें पहाड़ी क्षेत्रों की तो हिमाचल में ठंड की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा। जिसका सीधा असर दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) पर देखने को मिल रहा है। रविवार को भी पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बारिश और बर्फबारी हुई, जिससे उत्तर भारत के कई हिस्सों में सर्दी का कहर देखने को मिल रहा है। Read More
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं
No comments:
Post a Comment