दिल्ली के जेएनयू में नकाबपोश लोगों ने छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया। जिसके बाद देश के कई हिस्सों में छात्रों ने सड़कों पर उतरकर जेएनयू हिंसा का जमकर विरोध किया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान कुछ लोगों की तस्वीरें जारी की। पुलिस का दावा था कि वो जल्द ही नकाबपोश हमलावरों को गिरफ्तार कर लेंगे।
दिल्ली पुलिस ने जेएनयू में एक बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने उस नकाबपोश लड़की का पता लगा लिया है जिसकी हाथों में डंडा लिए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हिंसा करने पहुंची छात्रा की पहचान कर ली है। पुलिस ने खुलासा किया है कि Photo में चेक शर्ट पहने दिखाई दे रही लड़की दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा है। इस लड़की का नाम Komal sharma बताया जा रहा है। वहीं पुलिस जल्द ही इस लड़की को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब करेगी। आपको बता दें, लगातार सोशल मीडिया पर इस लड़की की फोटो शेयर की जा रही थी। कहा जा रहा था कि यह ABVP संगठन से जुड़ी है। ReadMore
No comments:
Post a Comment