बाजारों में मिलने वाला टोन्ड मिल्क आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
कहा जाता है कि दूध पीना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है. दूध पीने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं, जो कि बिल्कूल सही है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही दूध आपके मोटापे का कारण बन सकती है। बता दें कि आज बहुत सी दूध कंपनियां आ गई हैं जो अपनी कंपनी के नाम से दूध बेच रही है। आपको बता दें कि बाजारों में मिलने वाला फुल क्रीम दूध आपका मोटापा नहीं बढ़ाता। लेकिन बाजारों में मिलने वाला टोन्ड मिल्क आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
आज के समय में लोग मोटापे से बचने के लिए टोन्ड मिल्क का प्रयोग ज्यादा करते हैं क्योंकि फुल क्रीम दूध में कॉलेस्ट्रोल पाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है ये लो कॉलेस्ट्रोल मिल्क यानी टोन्ड मिल्क आपके और आपके परिवार की सेहत के लिए ज्यादा खतरनाक है। इस बात की पुष्टि कनाडा के एक शोध में हुई है।
इस शोध में ये पाया गया है कि फुल क्रीम दूध पीने वाले बच्चे मोटापे के कम शिकार हुए है जबकि टोन्ड दूध पीने वाले बच्चों में मोटापा ज्यादा मात्रा में देखने को मिला है। बता दें कि एक रिसर्च के मुताबिक अमेरिका और कनाडा के बच्चें अन्य देशों के बच्चों की तुलना में ज्यादा मोटे मिले हैं।
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:
Post a Comment