सोमवार को शिव का दिन माना जाता है। आप अच्छे हैं या बूरे, शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहती है। लेकिन ग्रहों की चाल आपकी राशियों पर हर दिन असर डालती है।
जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मेष: शिव की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है लेकिन परिवार में चल रहे आपसी कलह से बनते काम बिगड़ सकते हैं। बिना सोचें-समझे बोलने से काम खराब हो सकता है। साथ ही कहीं यात्रा करने की संभावना है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने की संभावना है। शुभ अंक- 6 शुभ रंग- भूरा
वृष: स्वास्थय का ध्यान रखें। पारिवारिक परेशानी का ठंडे दिमाग से सुलझाएं। कारोबार में निवेश करने से नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज के दिन दोस्तों के साथ मन-मुटाव हो सकता है। शुभ अंक- 3 शुभ रंग- नीला
मिथुन: छोटी-छोटी बातों पर तनाव न लें। स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। संतान का सुख मिलने का योग बन रहा है। कुवारें लोगों का विवाह तय हो सकता है। मां के स्वास्थय का विशेष ध्यान रखिए। शुभ अंक- 7 शुभ रंग- गुलाबी
कर्क:रूका हुए धन की मिलने की संभावना है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लेकिन लड़ाई-झगड़ों से बचकर रहें। पुराने दोस्तों से मिलने की संभावना है। कारोबार में निवेश करने से फायदा मिलेगा। शुभ अंक- 3 शुभ रंग- हरा
सिंह:शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। घर की चीजों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन और यश का लाभ मिल सकता है। लेकिन इस बीच थोड़ी भाग-दौड़ की स्थिति बने रहेगी। शुभ अंक- 5 शुभ रंग- नारंगी
कन्या:आज काम में थोड़ी भाग-दौड़ की स्थिति बन सकती है। रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है। खाने-पीने में संयम रखें। दो परिवारों के बीच चल रही पुरानी लड़ाई खत्म हो सकती है। शुभ अंक- 1 शुभ रंग- लाल
तुला:पुराने बिगड़े हुए काम बनने की संभावना है। धन, यश और कीर्ति में बढ़ोतरी होगी। करियर के लेकर समस्याएं आने की संभावनाएं है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। शुभ अंक- 2 शुभ रंग- सफेद
वृश्चिक: आज मन अशांत रहने की संभावना है। नई नौकरी मिलने की संभावना है। बिगड़ी सेहत में सुधार आ सकती है। रिश्तों में थोड़ी समस्याएं आ सकती है। काम का बोझ आप पर पड़ सकता है। शुभ अंक- 4 शुभ रंग- पीला
धनु:भगवान के प्रति आस्था रखें, पूजा पाठ करें। उज्जवल भविष्य के लिए कदम आगे बढ़ा सकते हैं। आज के दिन धन की हानि हो सकती है। परिवार का भरपुर सहयोग मिलेगा। विवाह की उलझने ठीक हो सकती है। शुभ अंक- 6 शुभ रंग- लाल
मकर:रिश्तों में परिवार की सहमति मिल सकती है। पिता की तबीयत का विशेष ध्यान रखें। पुराने दोस्तों का मिलने का योग बन रहा है। कारोबार में निवेश करने से सावधानी बरतें। शुभ अंक- 6 शुभ रंग- नारंगी
कुंभ:काम में उन्नति होने का योग बना हुआ है। कोई अच्छा पद हासिल हो सकता है। लेकिन जल्द बाजी न करें, संयम से काम लें। भाई-बहन में आपसी तकरार हो सकती है। कोई भी काम करने से पहले निश्चय कर लें की वो सही है या नही। शुभ अंक- 4 शुभ रंग- भूरा
मीन:कोई बड़ी हस्ती से मिलने का योग बना हुआ है। कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। संयम से काम करने की आवश्यकता है। बिगड़ी सेहत में सुधार आ सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। शुभ अंक- 3 शुभ रंग- सफेद
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:
Post a Comment