Street Dancer 3D को सिनेमाघरों में आए अभी महज 3 दिन हुए है, और दूसरे दिन फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है।
हाल ही में रिलीज हुई Varun Dhawan (वरुण धवन) की फिल्म ने Box Office (बॉक्स ऑफिस) पर धूम मचा दी है। बता दें कि वरुण की फिल्म Street Dancer 3D को सिनेमाघरों में आए अभी महज 3 दिन हुए है, और दूसरे दिन फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है। अगर बात करें इस फिल्म के रिस्पॉन्स की, तो इस फिल्म को बाकी शहरों के मुकाबले मुंबई में सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। बता दें पहले दिन इस फिल्म की कमाई काफी कम थी। लेकिन पहले दिन की कमी को दूसरे दिन ने कुछ हद तक पूरा कर दिया। बता दें कि वरुण और Shraddha Kapoor (श्रद्धा कपूर) की फिल्म Street Dancer 3D ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे दिन 20 करोड़ रुपये की कमाई को पार लिया है।
बता दें कि व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श ने Street Dancer 3D फिल्म ने दूसरे दिन की कमाई के बारे में बताते हुए कहा कि इस फिल्म ने शनिवार को लगभग 13.21 करोड़ की कमाई की है। वहीं इससे पहले यानी शुक्रवार को फिल्म ने 10.26 करोड़ की कमाई की थी। अगर इन दोनों के कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी तक Street Dancer 3D ने लगभग 23.47 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। साथ ही आपको बता दें कि ये फिल्म भारत में 3700 स्क्रीन्स और ओवरसीज 710 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। Read More
AB STAR NEWS के ऐप को डॉउनलोउड कर सकते हैं. हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:
Post a Comment