इन राशियों पर होगी मां संतोषी की कृपा, जानिए अपना राशिफल | Rashifal - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 31, 2020

इन राशियों पर होगी मां संतोषी की कृपा, जानिए अपना राशिफल | Rashifal




इन राशियों पर होगी मां संतोषी की कृपा, जानिए अपना राशिफल
आज के दिन को संतोषी मां का दिन माना जाता है। बता दें, आज के दिन संतोषी मां की पूजा करने से और उनका व्रत रखने से जिंदगी में चल रही परेशानियां दूर होती है। तो जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, कौन सा अंक होगा आपके लिए लकी और कौन सा रंग चमकाएगा आपका भाग्य....।
मेष: मां की कृपा आपके ऊपर देखने को मिल रही है। धन की प्राप्ति होगी। कारोबार में निवेश करने से लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। शुभ अंक- 5  शुभ रंग- नीला।   
वृष: आज के दिन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। परिवार में चल रही परेशानियों से निजात मिल सकती है। आज के दिन दोस्तों के साथ सभी मनमुटाव खत्म हों सकते हैं। शुभ अंक- 4 शुभ रंग- पीला।   
मिथुन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, संयम से काम लें। छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा तनाव न लें। कारोबार में सोच समझ के निवेश करें। शुभ अंक- 5 शुभ रंग- लाल
कर्क:  आज आपके साथ कुछ अच्छा होने की संभावना जताई जा रही है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लेकिन परिवार के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। शुभ अंक- 9 शुभ रंग- नारंगी
सिंह: आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। धन की हानि हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। शुभ अंक- 7 शुभ रंग- पीला।
कन्या: आज का दिन आपके लिए थोड़ा दुविधा वाला हो सकता है। परिवार में परेशानियां आने की संभावना है। लड़ाई-झगड़ों से दूरी बनाकर रखें। शुभ अंक- 4 शुभ रंग- गुलाबी
तुला: आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर साबित हो सकता है। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने का योग बन रहा है। आज सारे काम सफल होने की संभावना है। शुभ अंक- 6 शुभ रंग- भूरा।
वृश्चिक: आज के दिन थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से जांच परख लें। पारिवारिक कलह ठंडे दिमाग से सुलझाएं। शुभ अंक- 4 शुभ रंग- हरा
धनु: आज के दिन स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। सारे काम सफल होने की संभावना है। विवाह के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। शुभ अंक- 2 शुभ रंग- सफेद
मकर: आज के दिन बिगड़ी सेहत में सुधार आने की संभावना है। कारोबार में निवेश करने से भारी घाटा उठाना पड़ सकता है। भाई-बहन में आपसी तकरार हो सकती है।  शुभ अंक- 4 शुभ रंग- हरा
कुंभ: आज के दिन कहीं यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। धन की हानि उठानी पड़ सकती है। रिश्तों में थोड़ी समस्याएं आ सकती है। शुभ अंक- 7 शुभ रंग- नीला
मीन: आज प्रेमी जोड़े के रिश्ते पर परिवार से सहमति का योग बन रहा है। पिता की स्वस्थ्य  का विशेष ध्यान रखें। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। शुभ अंक- 3 शुभ रंग- पीला

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad