कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है सूर्य, इन राशियों के खुलेंगे भाग्य - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 12, 2020

कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे है सूर्य, इन राशियों के खुलेंगे भाग्य

13 फरवरी को सूर्य ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। कुंभ राशि में सूर्य 14 मार्च तक विराजमान रहेगा। 

कल यानी 13 फरवरी को सूर्य ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। कुंभ राशि में सूर्य 14 मार्च तक विराजमान रहेगा। इसके बाद सूर्य मीन राशि में चला जाएगा। कुंभ को शनि ग्रह की राशि भी कहा जाता है। लेकिन क्या आपको पता है सूर्य और शनि एक दूसरे के कट्टर शत्रु है। सूर्य के इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है ये कई राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही रूपों में पड़ता है। 

मेष  (Aries) - इसके प्रभाव से आमदनी में बढ़ोतरी होगी। शासन-प्रशासन जैसे बड़े कार्य में सफलता हासिल होगी। कारोबार में उन्नति मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते है।
वृषभ (Taurus) - नौकरी में उन्नति मिलने की संभावना है। मान सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। सैलरी में वृद्धि के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। संतान प्राप्ति की कामना पूरी हो सकती है।
मिथुन (Gemini) - इसके प्रभाव से सामाजिक जीवन पहले से बेहतर होगा साथ ही मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है। काम में सफलता हासिल होगी जिसके चलते आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
कर्क (Cancer) - इसके प्रभाव से स्वास्थ्य खराब रहने की संभावना है। परिवार में आपसी मतभेद होने की संभावना है। कानूनी कार्यों में हार का मुंह देखना पड़ सकता है।
सिंह (Leo) - बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य ठीक होने की संभावना है। पहले से कई गुना चुस्त दुरुस्त महसूस करेंगे। लेकिन इस बीच शादीशुदा जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
कन्या (Virgo) - लंबे समय से चल रहे कोर्ट कचहरी के मामले पर विजय हासिल होने की संभावना है। साथ ही आप अपने शत्रु को धूल चटा देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है।
तुला (Libra) - शासन-प्रशासन में विशेष लाभ होगा। अगर आप सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे है तो ये गोचर आपके लिए सकरात्मक रह सकते है। लेकिन इसी बीच असामयिक ट्रांसफर हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio) - इस गोचर के कारण आपको परिवार में विशेष तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का वातावरण खराब हो सकता है। ठंडे दिमाग से काम लें। वरना बनता काम बिगड़ सकता है।
धनु (Sagittarius) - इस गोचर के प्रभाव से भाग्य में बढ़ोतरी होने की संभावना है। जिससे सभी रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है। तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है।
मकर (Capricorn) - इन दिनों अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। ससुराल के भरपूर सहयोग मिलने की संभावना है। जो आपके लिए काफी फ़ायदेमंद होगी।
कुंभ (Aquarius) - खोया हुआ आत्मविश्वास वापिस मिलने की संभावना है। लेकिन शादीशुदा जीवन में इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है।
मीन (Pisces)  - आय में कमी और खर्चे में बढ़ोतरी होने की संभावना है। विरोधी भारी हो सकते है। इसलिए सावधान रहे। किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से जांच परख कर लें। Read More
AB STAR NEWS के  ऐप को डॉउनलोउड  कर सकते. हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो कर सकते हैं

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad